बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह अब इस दुनिया में नहीं हैं। बुधवार की रात उनका निधन हो गया। मौत के बाद उनका 4 साल पुराना वीडियो वायरल है। बात 2022 की है। तब उमाशंकर सिंह बसपा के अकेले विधायक बनकर सदन पहुंचे थे। संख्या बल कम होने पर समाजवादी पार्टी के विधायक उन पर हंसने लगे। इस पर उमाशंकर ने बिना नाराज हुए बेहद शांत और विनम्र अंदाज में ऐसा जवाब दिया, जिसने पूरे सदन का ध्यान खींच लिया। उन्होंने कहा, “आप आज जिस पार्टी पर हंस रहे हैं, अगर वह नर्सरी नहीं होती तो आज आप लोग यहां बैठकर हंस नहीं रहे होते।” VIDEO देखिए…