आज सावन का दूसरा सोमवार है। काशी, अयोध्या और प्रयागराज समेत पूरे प्रदेश के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ है। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंज रहे हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में 3 किमी लंबी लाइन लगी हुई है। जलाभिषेक के लिए भक्तों को केवल 1 सेकेंड का समय मिल रहा है। गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक है। बाबा विश्वनाथ आज गौरीशंकर स्वरूप में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। सुबह 4 बजे बाबा की मंगला आरती हुई। इसके बाद दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खोले गए। मंदिर के CEO और SDM ने भक्तों पर फूल बरसाए। बाबा विश्वनाथ के धाम की सजावट मां काली की नगरी कोलकाता के करीब 50 हजार फूलों से की गई है। इधर, फर्रुखाबाद में रविवार को कांवड़ यात्रा से लौट रहे देवर-भाभी की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों कांवड़ में जल भरकर मैनपुरी लौट रहे थे। तभी एक बाइक ने टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर गए। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप दोनों के सिर के ऊपर से गुजर गई। मृतकों की पहचान गिरिजा देवी (32) और उनके देवर रिषभ (17) के रूप में हुई है। 3 तस्वीरें देखिए… सावन के दूसरे सोमवार से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…