बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने सोमवार को हाथरस में पहली चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा- एथेनॉल पेट्रोल के नाम पर 110 रुपए में गन्ने का रस बेच रहे हैं। दूसरों के काम पर अपना झंडा लगाना इनकी आदत है। काम किसी और का फीता ये लोग काटते हैं। ये हाल तब है, जब डबल इंजन की सरकार है। उन्होंने कहा- देश में सबसे बेकार एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे इसके उदाहरण हैं। दूसरी तरफ नोएडा और आगरा का एक्सप्रेसवे देख लें। इतने साल बाद भी एक भी गड्ढा नहीं है। उसी से होकर दिल्ली आते हैं। मायावती जी के शासन में यह बना था। आकाश ने कहा- यूपी में 2017 से भाजपा की सरकार है। इतने सालों में सरकार ने सिर्फ अपनी कमियां छिपाने का काम किया है। आपके 7 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा टैक्स के पैसों से भाजपा ने सिर्फ एडवर्टाइजमेंट किया है। इन पैसों से भाजपा ने अपनी कमियां छिपाई हैं। उन्होंने कहा- 4 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली पड़े हैं। पेपर लीक हो रहे हैं। अगर यह पैसा व्यवस्था सुधारने पर खर्च होता तो आज बच्चे सरकारी नौकरी पा रहे होते। झांसी के सरकारी अस्पताल में 10 से बच्चे जलकर मर गए। उनके लिए इनके पास अफसोस करने के अलावा और कुछ नहीं है। अर्श से फर्श पर कैसे पहुंची बसपा जानिए आकाश आनंद के कार्यकर्ता सम्मेलन के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइये…