आगरा में रविवार को ताज के पूर्वी गेट के पास तेज रफ्तार बाइक ने एक परिवार को रौंद दिया। हादसे में बच्चे समेत परिवार के सदस्य घायल हो गए। पूरा हादसा सड़क किनारे लगी दुकान के CCTV में कैद हो गया। वीडियो देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। CCTV में कैद हुआ बाइक का कहर
वीडियो में साफ दिख रहा है कि बाइक सवार तेज गति से आ रहा था। पहले उसने सड़क पर चल रहे एक बच्चे को चपेट में लिया। फिर सामने चल रहे युवक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि सभी लोग जमीन पर गिर पड़े। गनीमत रही कि युवक का हाथ पकड़कर चल रहा छोटा बच्चा बाल-बाल बच गया। वो बाइक की चपेट में आने से बच गया। बाहर के जिले की थी बाइक
टक्कर होते ही आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। घायल बच्चे और युवक को तुरंत इलाज के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि बाइक दूसरे जिले की थी। सबसे बड़ा सवाल ये है कि ताजमहल के नो-व्हीकल जोन में ये तेज रफ्तार बाइक आखिर पहुंची कैसे? पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।प्रशासन से मांग की जा रही है कि ताज के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था और सख्त की जाए ताकि पर्यटक बेफिक्र होकर ताज का दीदार कर सकें।