कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इसमें उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की CBI और ED से सत्यापन के निर्देश दिए थे। 17 अगस्त को मामले में सुनवाई होगी। राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में एक अलग ट्रांसफर याचिका भी दाखिल की है। इसमें मामले को इलाहाबाद हाईकोर्ट से दिल्ली हाईकोर्ट ट्रांसफर करने की मांग की है। 7 अगस्त को यह याचिका दाखिल की गई। दरअसल, राहुल के खिलाफ कर्नाटक के बीजेपी कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर ने हाईकोर्ट में आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाया था। इसके बाद कोर्ट ने मई में अपने आदेश में कहा था कि यदि याचिकाकर्ता की शिकायत मिली है तो उसमें लगाए गए आरोपों का कानून के अनुसार सत्यापन किया जाए। CBI या ED कानून के तहत उचित कदम उठा सकती हैं। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है….