यूपी की 7 लाख फॉलोअर्स वाली यूट्यूबर की मौत:ट्रक में कार घुसी, मां ने भी दम तोड़ा; परिवार संग उज्जैन जा रही थी

यूपी में हाथरस की रहने वाली 23 साल की यू-ट्यूबर छवि वार्ष्णेय और उनकी मां की सड़क हादसे में मौत हो गई। छवि सोमवार देर रात परिवार के साथ कार से उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए निकली थीं। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे मध्य प्रदेश के आगर मालवा में उनकी कार ट्रक से टकरा गई। कार में कुल 5 लोग सवार थे। हादसे में छवि और उनकी मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पिता, एक रिश्तेदार और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हैं। तीनों को बड़ौद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छवि के यूट्यूब चैनल पर 7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। वह लाइफस्टाइल और मोटिवेशन से जुड़े वीडियो बनाती थीं। देखिए 3 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला… हाथरस जंक्शन क्षेत्र के महौखास गांव में श्यामलाल (54) किराना स्टोर चलाते हैं। परिवार में पत्नी सारिका (50) के अलावा बेटी छवि वार्ष्णेय (23) और एक बेटा कान्हा (26) है। सोमवार रात श्यामलाल, बेटी छवि, पत्नी सारिका, रिश्तेदार सूरजपाल और ड्राइवर सचिन के साथ उज्जैन दर्शन करने जा रहे थे। मंगलवार सुबह 6 बजे उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर रामाखेड़ी गांव के पास आगे चल रहे ट्रक में उनकी कार जा घुसी। इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस पायलट संदीप गोस्वामी और अमरीश मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौद पहुंचाया। हादसे में सारिका कार में बुरी तरह फंस गई थीं। उन्हें बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। ड्राइवर कार पर कंट्रोल खो बैठा एनएचएआई की एंबुलेंस से छवि और उनकी मां सारिका को सीएचसी बड़ौद लाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ विजेंद्र चूड़िहार ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया। वहीं पिता श्यामलाल, समधी सूरजापाल और ड्राइवर सचिन गंभीर रूप से घायल हैं। उनका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बड़ौद पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची। आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अर्टिगा चालक कार को संभाल नहीं सका। कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद कुछ देर तक फोरलेन पर अफरा-तफरी रही। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 5 साल पहले बनाया था यूट्यूब पर चैनल छवि के चेचेरे भाई सचिन वार्ष्णेय ने बताया- वह बचपन से ही प्रतिभाशाली थीं, ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई उसने की है। पढ़ाई में भी हमेशा अव्वल रहती थीं। उनमें शुरू से ही कुछ अलग करने और आगे बढ़ने का जुनून था। 2021 में छवि ने यूट्यूब पर अपना चैनल बनाया था। शुरुआत में उन्होंने अपनी डेली लाइफ से जुड़े व्लॉग और वीडियो बनाने शुरू किए। धीरे-धीरे उनके वीडियो लोगों को पसंद आने लगे और चैनल की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग वीडियो भी बनाने शुरू किए। यूट्यूब पर 7 लाख से अधिक फॉलोवर्स छवि के यूट्यूब चैनल पर 7 लाख से अधिक सब्सक्राइबर थे। वहीं इंस्टाग्राम पर भी उनके 1 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। सोशल मीडिया पर छवि के काम को परिवार का भी पूरा सहयोग मिला। परिवार ने छवि को आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया। ——————– ये खबर भी पढ़ें… 28 अगस्त को रक्षाबंधन, सुबह 9 बजे तक शुभ मुहूर्त रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन पर इस बार शुभ संयोग बन रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर…