यूपी के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं को सितंबर में बिल में बड़ी राहत मिलेगी। यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने ईंधन एवं बिजली खरीद समायोजन अधिभार (FPPAS) में 7.93% की कटौती का आदेश जारी किया है। इस फैसले से प्रदेश भर के उपभोक्ताओं को बिजली बिल में सीधे करीब 604 करोड़ रुपए की छूट मिलेगी। UPPCL के आदेश के अनुसार, जून 2026 में बिजली खरीद लागत में आई कमी का फायदा उपभोक्ताओं को सितंबर के बिल में दिया जा रहा है। इससे पहले जुलाई में 4.43% और अगस्त में 2.92% की कटौती की गई थी। मथुरा में फर्जी आर्मी ID से कैंट में घुसकर जासूसी, एक रंगेहाथ पकड़ा, साथी 24 घंटे में गिरफ्तार मथुरा में अति संवेदनशील कैंट क्षेत्र में फर्जी आर्मी पहचान पत्र के जरिए घुसकर जासूसी करने की कथित साजिश का मिलिट्री इंटेलिजेंस और सदर बाजार पुलिस ने खुलासा किया है। संयुक्त टीम ने सैन्य क्षेत्र में प्रवेश की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध को फर्जी आर्मी ID के साथ पकड़ा। पूछताछ के बाद फर्जी पहचान पत्र तैयार करने वाले उसके साथी को भी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के बाद पुलिस और इंटेलिजेंस टीम ने टैंक चौराहे के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे राजाराम निवासी खरोट, कोसीकलां को पकड़ा। उसके पास फर्जी आर्मी पहचान पत्र मिला। पुलिस के मुताबिक, मोबाइल की जांच में सेना की वर्दी में हथियारों के साथ ली गई तस्वीरें और सैन्य क्षेत्र की गतिविधियों से जुड़ी संदिग्ध सामग्री मिली है। पूरी खबर पढ़ें इंस्टाग्राम पर हिंदू युवक से हुआ प्यार, बरेली में युवती ने धर्म-परिवर्तन कर लिए सात फेरे बरेली में सोनम खातून नाम की युवती ने हिंदू धर्म अपनाया। इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज से युवक से शादी की। दोनों ने मढ़ीनाथ के अगस्त्य मुनि आश्रम में हवन-पूजन के बीच शादी की रस्में पूरी कीं।जानकारी के मुताबिक, सोनम एक शहर में रहकर फैक्ट्री में काम करती थी। इसी दौरान इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात बरेली के संजीव कुमार से हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। दोनों बरेली पहुंचे और अगस्त्य मुनि आश्रम में हवन-पूजन के साथ शादी की। दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और बड़ों का आशीर्वाद लिया। शादी के बाद सोनम खातून का नाम बदलकर सोनम देवी रखा गया। पढ़िए पूरी खबर… मुरादाबाद में ईदमिलादुन्नबी के जुलूस में सांसद रुचिवीरा और एसटी हसन के समर्थकों में धक्का-मुक्की मुरादाबाद में ईदमिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान सपा की अंदरूनी गुटबाजी सामने आ गई। यतीमखाना मस्जिद के पास सांसद रुचिवीरा और पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन के समर्थकों में जुलूस के स्वागत को लेकर धक्कामुक्की हो गई। दरअसल, जुलूस कमेटी ने उद्घाटन कार्यक्रम में रुचिवीरा को नहीं बुलाया था, जबकि एसटी हसन और देहात विधायक हाजी नासिर कुरैशी मौजूद थे। नाराज सांसद ने रास्ते में मंच लगाकर जुलूस का इंतजार किया। जुलूस पहुंचने पर एसटी हसन समर्थकों ने स्वागत रोकने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों गुटों में विवाद हो गया। पढ़ें पूरी खबर… गाजियाबाद में 25 हजार का इनामी लुटेरा एनकाउंटर में अरेस्ट: पैर में लगी गोली, पुलिस को देखते ही फायर झोंका गाजियाबाद में बुधवार रात पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी लुटेरे को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में कनावनी पुस्ता रोड पर हुई। पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया गया। इस पर वह बाइक मोड़कर भागने लगा। कुछ दूर जाने के बाद बाइक फिसल गई तो आरोपी ने तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। उसके पास से बाइक, तमंचा और 2 कारतूस मिला है। घायल आरोपी की पहचान नांगलोई निवासी संजय के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी पर लूट के करीब 2 दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पढ़िए पूरी खबर… चंद्रशेखर बोले- अतीक के बेटे का एनकाउंटर हुआ, लेकिन असद अपराधी नहीं था माफिया अतीक के सबसे छोटे अबान की मौत के बाद अब अतीक परिवार से बनी राजनीतिक दलों की दूरी खत्म सी होने लगी है। आजाद समाज पार्टी के मुखिया और सांसद चंद्रशेखर ने अतीक के बेटों की पैरवी करते हुए यूपी सरकार पर हमला बोला। सांसद चंद्रशेखर का अतीक के बेटों की तरफदारी का एक वीडियो सामने आया है, जो कि एक पॉडकास्ट के दौरान का है। इसमें चंद्रशेखर अतीक के बेटे असद के एनकाउंटर पर सवाल उठाते दिख रहे। कहा- अतीक के बेटे की जान गई, वो अपराधी नहीं था। चंद्रशेखर ने कहा- सरकार ने जो जुल्म अतीक के बेटों के साथ किया, इस तरह के झूठे एनकाउंटर हुए। ये भी इस बात का स्पष्टीकरण है कि सरकार बदले की कार्रवाई कर रही। अब अतीक के बच्चों को इस आतंक मुक्त कराना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर…