मेरठ में पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में 13 साल के छात्र को टीचर ने बेरहमी से पीटा। टीचर ने छात्र को 39 सेकेंड में 17 थप्पड़ गाल पर जड़ दिए। छात्र ने सिर नीचे कर बचाव का प्रयास किया, तो टीचर ने उसके मुंह पर घूसे मारे। कहा- यह क्या लिखा है, बता? कॉलेज से तेरा नाम काट दूंगा। मारपीट की पूरी घटना कक्षा में लगे CCTV में कैद हो गई। छात्र 10वीं में पढ़ता है। छात्र ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी अपने पिता को दी। वहीं, पिता का कहना है कि पिटाई के बाद से बेटा डिप्रेशन में है। इसके बाद छात्र के घरवाले कॉलेज पहुंचे और प्रधानाचार्य अमित कुमार से शिकायत की। फिर हस्तिनापुर थाने पर शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। घटना गुरुवार दोपहर की है। छात्र की पिटाई की 2 तस्वीरें देखिए… गाल और चेहरे पर टीचर ने जड़े थप्पड़ मकदूमपुर कॉलोनी में रहने वाले रमेश ने बताया- मेरा बेटा गुरुवार को कॉलेज गया था। उसने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे एक टीचर क्लास में आए। कक्षा में आते ही वह मेरे बेटे को पीटने लगे। उसके गाल और मुंह पर थप्पड़ बरसाने लगे। मेरा बेटा बचने की कोशिश करता रहा, लेकिन टीचर लगातार उसे पीटते रहे। टीचर ने मेरे बेटे को कॉलेज से नाम काटने की धमकी दी। पिटाई से मेरे बेटे के शरीर में अंदरूनी चोटें आई हैं। पिटाई से वह मानसिक रूप से परेशान है। उन्होंने बताया कि कक्षा में लगे सीसीटीवी में यह घटना कैद हुई है। टीचर पहले से ही मेरे बेटे को टॉर्चर करते आ रहे हैं। वह बिना वजह ही मेरे बेटे को डांटते-फटकारते हैं। छात्र ने कॉलेज प्रबंधन और थाने में शिकायत की पिता ने बताया कि छुट्टी के बाद बेटा घर आया, तो उसने मुझे पूरी बात बताई। इसके बाद मैं बेटे को लेकर कॉलेज पहुंचे। वहां प्रधानाचार्य अमित कुमार से शिकायत की। इसमें बाद बेटे को लेकर हस्तिनापुर थाने गया और शिकायत दी। प्रधानाचार्य अमित कुमार ने बताया कि छात्र के पिता ने शिकायत की है। मामले के बारे में पता किया जा रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। 39 सेकेंड के वीडियो में क्या है, वो जानिए छात्र की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि क्लास में छात्र बैठे हैं। सागर भी बैठा है। उसके पास खड़े टीचर ने सागर से कहा- क्या पढ़ रहा है? बता…बता…। इतने दिनों से क्या कर रहे हो?” इसके बाद उसे थप्पड़ मारना शुरू कर देते हैं। थप्पड़ मारते हुए टीचर लगातार छात्र से पूछते हैं, क्या बनाया है यह, बता? किसने दिया था यह तुम्हें करने को? बैठ नीचे। क्यों बनाया है? ————————– यह खबर भी पढ़ें- लखनऊ में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, SGPGI में भी 8 केस मिले, अस्पतालों में हाई अलर्ट लखनऊ में स्वाइन फ्लू से एक महिला की मौत हो गई है। बलरामपुर अस्पताल में इंदिरानगर की 50 वर्षीय महिला भर्ती थी। उन्होंने गुरुवार शाम को दम तोड़ दिया। स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए लखनऊ के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। बेड रिजर्व किए गए हैं। SGPGI में भी स्वाइन फ्लू के 8 केस सामने आए हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्वाइन फ्लू यानी H1N1 वायरस बुजुर्गों, छोटे बच्चों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर