आगरा में एंबुलेंस फंसी, चारपाई पर प्रेग्नेंट-महिला को ले गए:मेरठ-बाराबंकी में मकान ढहा; 10 शहरों में बारिश, 26 जिलों में बाढ़ जैसे हालात

यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार सुबह से लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर समेत 10 शहरों में रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है। बाकी शहरों में बादल छाए हैं। बीच-बीच में धूप निकल रही है। आज 71 जिलों में बारिश का अलर्ट है। आगरा में शुक्रवार देर रात जलभराव में एंबुलेंस फंस गई। लोगों ने प्रेग्नेंट महिला को चारपाई पर लादकर घर से 500 मीटर दूर एंबुलेंस तक पहुंचाया। मेरठ और बाराबंकी में भारी बारिश के बीच मकान ढह गया। 2 बच्चों समेत 3 लोग घायल हो गए। इधर, लगातार हो रही बारिश से वाराणसी और प्रयागराज समेत 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इससे 3.53 लाख लोग प्रभावित हैं। अब तक 17,544 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है, जबकि 5 हजार लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। बारिश और बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- पूर्वी यूपी के करीब राजस्थान के पास बना मानसूनी सिस्टम 24 घंटे के बाद पूर्व की तरफ मुड़ेगा। इससे 6 से 8 सितंबर के बीच पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में भारी बारिश होगी। 8 सितंबर के बाद बारिश कराने वाला यह सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा। इससे पूरे राज्य में भारी बारिश थम जाएगी। हालांकि, कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बारिश या बौछारें पड़ती रहेंगी। यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…