ऊर्जा मंत्री एके शर्मा शनिवार को मऊ पहुंचे। यहां बिजली से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि बिजली जाती है तो उसका आनंद लीजिए। इतना कहकर मंत्री आगे बढ़ गए।
गोठा सब स्टेशन और दरगाह क्षेत्र में 33 हजार हाईटेंशन लाइन के तार चोरी होने के मामले में उनसे सवाल किया गया था। हालांकि, मंत्री ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया। एके शर्मा प्राथमिक विद्यालय गोठा में आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी और शिक्षक सम्मान समारोह में पहुंचे थे। पढ़िए एके शर्मा ने बिजली से जुड़े सवालों का क्या जवाब दिया… रिपोर्टर: मंत्री जी जिले में 3 किलोमीटर तक खंभे का तार गायब है। एके शर्मा: आपका घर कहां है? रिपोर्टर: यहीं पर मऊ में एके शर्मा: बिजली जाती है? रिपोर्टर: जी सर, जाती है एके शर्मा: बिजली का आनंद उठाइए 33 हजार हाईटेंशन लाइन के तार चोरी हो गए थे इसके बाद वह आगे बढ़ गए। दरअसल, गोठा सब स्टेशन से 20 अगस्त को 33 हजार हाईटेंशन लाइन से तार चोरी हो गए थे। शनिवार को शाम 5 बजे कार्यक्रम से निकलते समय उर्जा मंत्री से सवाल किया गया। ग्रामीण अनुराग, सुरेंद्र और रमेश का कहना है कि जब बिजली विभाग के अधिकारी ही इतने बड़े मामले से अनजान होने की बात कह रहे हैं, तो ऊर्जा मंत्री से सवाल करना सही है। यह मामला मंत्री के गृह जिले का है, इसलिए उनसे व्यवस्था पर जवाब मांगना जरूरी है। ————————– यह खबर भी पढ़ेंः- ‘चंपत राय बेदाग-निष्कलंक, उनका भोलापन मुसीबत बना’, उन्होंने सब पर विश्वास करके गलती की
‘चंपत राय बेदाग और निष्कलंक हैं। यह मैं अपने अनुभव के आधार पर कह रहा हूं। उनका भोलापन उनके लिए मुसीबत बन गया। उन्होंने सब पर विश्वास करके गलती की। लोगों की पहचान करने में उनसे चूक हुई।’ ‘ट्रस्ट के दायित्व निभाने में कुछ कमियां रही हैं। अगर कोई कमी नहीं होती तो चोरी कैसे हो सकती थी? जहां कमी रही है, वहां सुधार किया जाएगा। चोरी करने वालों को सजा जरूर मिलनी चाहिए।’ ये बातें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए महासचिव गोविंद देव गिरि महाराज ने कहीं। जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने सबसे पहले दैनिक भास्कर से बात की। पढ़ें पूरी खबर