यूपी के मुरादाबाद में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार को एक 4 मंजिला जर्जर इमारत भरभराकर ढह गई। जामा मस्जिद के पास सड़क किनारे बनी इस इमारत के गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इमारत की चपेट में आकर बिजली के पोल टूट गए। हाईटेंशन तारों के टूटने से चिंगारियां निकलने लगीं। जोरदार धमाके जैसी आवाज के साथ ही हर तरफ धूल का गुबार छा गया। सड़क पर मलबे का ढेर लग गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि आसपास से गुजर रहे लोग बाल-बाल बच गए। रोंगटे खड़ा करने वाला VIDEO देखने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करिए-