सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद जमींदोज, 20 फीट का कुआं मिला:प्रशासन ने ASI को बुलाया; राजभर ने अखिलेश से पूछा- फातिहा पढ़ने जाएंगे?

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ढहाए जाने के बाद नीचे कुआं मिला है। यह 20 फीट गहरा और डेढ़ मीटर चौड़ा है। कुआं स्लैब (पत्थर) से ढका था। प्रशासन ने स्लैब कटर से कटवाया तो कुआं दिखाई दिया। पुलिस ने इसे लोहे की चादर से ढक दिया है, ताकि मलबा अंदर न जाए। कुआं कितना पुराना है? इसका पता लगाने के लिए प्रशासन ने ASI को बुलाया है। मौके पर भारी फोर्स तैनात है। बैरिकेडिंग करके किसी को वहां जाने नहीं दिया जा रहा। मस्जिद की शिकायत करने वाले विकास त्यागी ने दावा किया- यहां पहले मंदिर रहा होगा। उसे तोड़कर मस्जिद बनाई गई। जांच होनी चाहिए। मस्जिद को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। सांसद चंद्रशेखर ने कहा- हम यह लड़ाई सदन, कोर्ट और सड़क पर लड़ेंगे। मस्जिद गिराने में इतनी जल्दबाजी क्यों की गई? वहीं, मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने X पर लिखा- अखिलेशजी, सहारनपुर जाकर अवैध इमारत के मलबे के सामने फातिहा पढ़ेंगे? यूपी पूछ रहा है, बताइए न? शनिवार को 16 घंटे बुलडोजर चलाकर मस्जिद ढहाई गई थी। रविवार सुबह तक मलबा हटाया गया। प्रशासन का कहना है कि कोर्ट के आदेश के बाद मस्जिद गिराई गई। मस्जिद पक्ष का आरोप है कि उसे हाईकोर्ट में अपील का मौका नहीं दिया गया। वकील बाबर वसीम ने कहा- कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे। मुस्लिम धर्मगुरुओं और मस्जिद पक्ष का दावा है कि मस्जिद करीब 100 साल पुरानी थी। हालांकि, कल इसे 70 साल पुरानी बताया गया था। प्रशासन के मुताबिक, वक्फ के दस्तावेजों में मस्जिद की 70 साल पुरानी दर्ज है। आज की 3 तस्वीरें देखिए- बुलडोजर एक्शन के बाद के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….