मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस की टक्कर से 5 की मौत:मरने वालों में एक बच्चा; ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागा

मुजफ्फरनगर में बुधवार को एक बेकाबू रोडवेज बस ने 2 बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक 5 साल की बच्ची भी शामिल है। हादसा जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर दोपहर करीब 3:30 बजे बुढ़ाना थाना क्षेत्र के भसाना गांव के पास हुआ। हादसे के बाद बस चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की 4 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला… हादसे में जान गंवाने वाले इदरीश और साजिद चचेर भाई थे। वहीं फरमान और मोमिन जीजा-साले थे। हादसे में 5 साल की बच्ची अल्लो की भी मौत हुई है। बाइक सवार मुजफ्फरनगर से कांधला और तमेला गढ़ी की ओर जा रहे थे। रोडवेज बस तेज रफ्तार में थी। मोड़ पर बस के सामने बाइक सवार आ गए। इसके बाद बस ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर बस को मौके पर छोड़कर भाग गया। टक्कर के बाद सड़क पर घायल लोग पड़े थे। वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी अस्पताल भिजवाया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजन मौके पर पहुंच रहे हैं। खबर अपडेट हो रही है…