बरेली में खेलते-खेलते नाले में गिरा मासूम, मौत:परिवार का इकलौता बेटा था; मां रो-रोकर बेहोश, कह रही- लल्ला वापस ला दो

बरेली में 2 साल के मासूम बच्चे की नाले में डूबने से मौत हो गई। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। मां किचन में खाना बना रही थी और पिता सो रहे थे। खेलते-खेलते सुनील घर के सामने बने खुले नाले में गिर गया। मां जब बाहर देखने आई तो सुनील दिखाई नहीं दिया। उसने पति को जगाया। आस-पड़ोस में पूछताछ शुरू की। जब कहीं कोई खबर नहीं मिली, तो पड़ोसियों के साथ मिलकर बच्चे को तलाशने लगे। करीब एक घंटे बाद पड़ोसियों ने घर से लगभग 200 मीटर दूर बच्चे का शव नाले में उतराता देखा। उन्होंने तुरंत चिल्लाकर परिवार को सूचना दी। बच्चे को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुनील का शव देखकर मां का बुरा हाल है। वह रोते-रोते बार-बार बेहोश हो रही है। परिजन पानी के छींटे डालकर उन्हें होश में ला रहे हैं। होश आते ही वह बार-बार कह रही हैं- “मेरा लल्ला वापस ला दो।” हादसा जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर अलीगंज थाना क्षेत्र के कैनी इंचौर गांव में बुधवार सुबह 10 बजे हुआ। भावुक करने वाली 3 तस्वीरें देखिए- अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- मकान से आठ कदम की दूरी पर नाला, ऊपर स्लैब नहीं तेजपाल ने बताया कि मकान से आठ कदम की दूरी पर नाला है। प्रधान ने पिछले साल इसे बनवाया था। नाले की गहराई पांच फीट है। इस पर कोई स्लैब (पत्थर) नहीं डाले गए हैं। इसे पार करके ही हमें सड़क पर जान पड़ता है। हम लोगों ने घर के बाहर नाले के पास खंभे गाड़कर तार बांध दिए थे। बारिश और आंधी में तार खराब होकर सड़ गए। गांव वाले बोले- खुले नाले को तत्काल बंद कराया जाए पुलिस बोली- पोस्टमॉर्टम कराया गया सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया- नाले में गिरने से 2 साल के बच्चे की मौत हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। ————– ये भी पढ़ें- करोड़पति कारोबारी की हत्यारोपी बहू रील्स की शौकीन: मां के जेल जाने से बेचैन 5 साल का बेटा, बर्थडे पर दादू ने दिया था आखिरी सरप्राइज गिफ्ट कानपुर में बंदिशों से छुटकारा पाने की चाहत में बहू ने करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या कर दी। आरोपी बहू अब जेल में है। पूरे परिवार का लाडला उसका 5 साल का बेटा मां शालू के जेल जाने के बाद से गुमसुम है। वह न ही ढंग से खाना खा रहा है और न ही चैन की नींद सो रहा है। रात में सोते समय अचानक डर कर उठ जाता है। मां को बुलाता है। पढ़िए पूरी खबर…