वाराणसी एयरपोर्ट पर पायलट ने फ्लाइट उड़ाने से किया मना:बोला- तबीयत खराब; यात्रियों ने किया हंगामा, मुंबई जाने वाला था विमान

वाराणसी एयरपोर्ट पर गुरुवार को मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 6544 के पायलट ने विमान उड़ाने से मना कर दिया। पायलट ने तबीयत खराब होने की बात कही, जिसके बाद यात्रियों में नाराजगी बढ़ गई। फ्लाइट की बोर्डिंग शुरू होने से पहले ही यात्रियों को पायलट के विमान नहीं उड़ाने की जानकारी मिली। इसके बाद यात्री टर्मिनल भवन में हंगामा करने लगे और एयरलाइन प्रबंधन पर सही जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया। यात्री सुरक्षा जांच पूरी कर सिक्योरिटी होल्ड एरिया में बोर्डिंग का इंतजार कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, पायलट की निर्धारित ड्यूटी का समय भी पूरा हो चुका था, जिसके बाद इंडिगो ने वैकल्पिक क्रू की व्यवस्था शुरू की। यात्रियों ने एयरलाइन प्रबंधन पर लगाए आरोप यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें समय पर सही जानकारी नहीं दी गई। उड़ान को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी न मिलने के चलते यात्रियों ने एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों द्वारा आरोप लगाया गया कि जब उन्हें जाना था इसी दौरान फ्लाइट को कैंसिल की गई और अभी तक कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, संबंधित पायलट की ड्यूटी का निर्धारित समय पूरा हो चुका था। कहा यह भी जा रहा है कि यात्रियों के विरोध के बाद इंडिगो प्रबंधन ने वैकल्पिक क्रू की व्यवस्था शुरू कर दी है, जिससे फ्लाइट को वाराणसी से मुंबई रवाना किया जा सके। खबर अपडेट की जा रही है….