लखनऊ में धरने पर बैठे पंचायत सहायकों को लेकर योगी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। उनकी सैलरी 3 हजार रुपए बढ़ा दी गई है। अब उन्हें 6 हजार की जगह 9 हजार रुपए मिलेंगे। पंचायती राज मंत्री राजभर ने इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा- सीएम योगी से मुलाकात के बाद यह निर्णय लिया गया। प्रदेश में 57 हजार से ज्यादा पंचायत सहायक हैं। राजभर ने कहा- अब किसी पंचायत सहायक को ग्राम प्रधान या पंचायत सचिव अपनी मर्जी से पद से नहीं हटा सकेंगे। पंचायत सहायक को हटाने से पहले डीएम के नेतृत्व में गठित कमेटी जांच करेगी। जांच के बाद ही सेवा समाप्त करने का फैसला लिया जा सकेगा। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है….