नोएडा में iPhone-18 के लिए लंबी लाइन, मॉल में भीड़:पंजाब से आया खरीदार बोला- सुबह से लाइन में लगा, तब नंबर आया; 2 Pro Max खरीदे

भारत में आज से एपल के नए iPhone 18 Pro और Pro Max की बिक्री शुरू हो गई है। नोएडा में स्थित यूपी के इकलौते एपल स्टोर पर सुबह 6 बजे से ही खरीदारों की भीड़ जुटने लगी। 7 बजते-बजते वहां लंबी लाइन लग गई। पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड जैसे बॉर्डर स्टेट से लोग नया आईफोन लेने के लिए नोएडा पहुंच रहे हैं। लॉन्च का पहला दिन होने के कारण सेक्टर-18 स्थित DLF मॉल में बना एपल रिटेल स्टोर तय समय से पहले, यानी सुबह 8 बजे ही खोल दिया गया। स्टोर खुलते ही कर्मचारियों ने तालियां बजाकर ग्राहकों का स्वागत किया। लोगों को बारी-बारी से अंदर जाने दिया गया। लोग आईफोन लेकर बाहर निकले तो नाचते-गाते नजर आए। सबसे पहले आईफोन लेकर बाहर आए युवक ने बताया- मैं पंजाब से आया हूं। हमारे यहां अभी नए फोन की बिक्री शुरू नहीं हुई है, इसलिए मैं पहले दिल्ली गया था। वहां स्टोर पर बहुत ज्यादा भीड़ थी, तो मैंने कैब ली और सीधे नोएडा आ गया। मैं यहां सुबह 6 बजे ही पहुंच गया था और लाइन में सबसे पहला व्यक्ति था। मैंने दो iPhone 18 Pro Max खरीदे हैं। बता दें कि भारत में एपल के कुल 6 आधिकारिक रिटेल स्टोर्स हैं, जिनमें मुंबई में दो और दिल्ली, नोएडा, बेंगलुरु, पुणे में एक-एक स्टोर शामिल हैं। इन 6 स्टोर्स पर सबसे पहले नए आईफोन की बिक्री शुरू हुई। लखनऊ में भी स्टोर्स पर लोगों की भीड़ दिख रही है। लोगों की भीड़ को देखते हुए कंपनी ने स्टोर्स को रात 10 बजे तक खुले रखने का फैसला किया है। 4 तस्वीरें देखिए… स्टोर के बाहर लाइन में लगे लोगों ने क्या कहा? पढ़िए- 1.64 लाख से शुरू है कीमत, अब तक की सबसे बड़ी बैटरी ……………….. ये खबर भी पढ़ें… IAS अभिषेक प्रकाश की विजिलेंस जांच नहीं होगी:लखनऊ हाईकोर्ट ने पूछा- हलफनामा क्यों नहीं दिया; शिकायकर्ता बोला- हमसे गलती हुई लखनऊ हाईकोर्ट ने IAS अफसर अभिषेक प्रकाश के खिलाफ शुरू की गई विजिलेंस जांच रद्द कर दी है। जस्टिस राजीव सिंह ने गुरुवार को उनकी याचिका मंजूर करते हुए 20 और 28 मार्च 2025 के सरकारी आदेशों के आधार पर शुरू हुई जांच की कार्रवाई निरस्त कर दी। अभिषेक प्रकाश औद्योगिक विकास विभाग के सचिव और इन्वेस्ट यूपी के CEO रह चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर…..