आगरा में UGC के विरोध में शुक्रवार को करीब 1,200 युवा सड़क पर उतर आए। ये सभी एत्मादपुर के संवई गांव से करीब 100 ट्रैक्टरों से कलेक्ट्रेट जाने के लिए निकले। लेकिन, गांव से करीब 200 मीटर आगे पुलिस और PAC ने बैरियर लगाकर उन्हें रोक दिया। पुलिस मौके पर 4 क्रेन और 7 बुलडोजर लेकर पहुंची थी। सुरक्षा के लिए 2 कंपनी PAC और करीब 300 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। युवा कलेक्ट्रेट जाने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गांव की ओर खदेड़ दिया। दोपहर तक दोनों पक्ष आमने-सामने डटे रहे। करीब 3 बजे प्रदर्शनकारियों ने बैरियर हटा दिए और आगरा-फिरोजाबाद हाईवे की ओर दौड़ पड़े। पुलिस ने भी उनका पीछा किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी हाईवे पर धरने पर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। प्रदर्शन के चलते हाईवे पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। स्थिति को संभालने के लिए PAC ने करीब 10 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। प्रदर्शन की 3 तस्वीरें… प्रदर्शन से जुड़े अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…