चंद्रशेखर बोले- सरकार को बचने का रास्ता नहीं मिलेगा:अयोध्या में कहा- हम राजनीति में इसलिए हैं, जिससे ताकत हासिल कर सकें

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा- सरकार को किसी को इतना नहीं दबाना चाहिए कि वह आपके खिलाफ खड़ा हो जाए। फिर आपके पास बचने का कोई रास्ता न रहे। हम राजनीति में इसलिए हैं, जिससे शक्ति हासिल कर हर व्यक्ति को उसका अधिकार दिला सकें। चंद्रशेखर शनिवार को अयोध्या की बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी देवेश के समर्थन में जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने सरकार और पुलिस व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के इशारे पर मेरे खिलाफ 3 दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज किए गए। लेकिन, मेरी पार्टी बदले की नहीं, बदलाव की राजनीति में विश्वास करती है। 2 तस्वीरें देखिए… चंद्रशेखर आजाद की 4 बड़ी बातें… 1. मजदूरों का न्यूनतम वेतन बढ़ाएं: पुलिसकर्मियों की ड्यूटी आठ घंटे की होनी चाहिए। उनकी वेतन विसंगतियां दूर की जानी चाहिए और बॉर्डर स्कीम खत्म होनी चाहिए। पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए क्वॉर्टर, स्कूल और अस्पताल जैसी सुविधाएं भी मिलनी चाहिएं। मैंने संसद में पुलिस, पीआरडी जवानों, होमगार्ड, आशा, आंगनवाड़ी और रोजगार सेवकों की मांगों को उठाया है। मजदूरों का न्यूनतम वेतन 753 रुपए किया जाना चाहिए। 2. बेरोजगारी और भर्ती बड़ा मुद्दा: आज बीएड, बीटीसी, डॉक्टर और कर्मचारी समेत कई वर्ग अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। बेरोजगारी और भर्ती बड़ा मुद्दा है। हमारी सरकार बनी, तो कक्षा- 1 से 12 तक गुणवत्तापूर्ण मुफ्त शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, रोजगार के अवसर और सड़क, बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं पर काम किया जाएगा। 3. हर व्यक्ति को उसका अधिकार दिला सकें: हम राजनीति में इसलिए हैं कि शक्ति हासिल कर हर व्यक्ति को उसका अधिकार दिला सकें। हम सत्ता की ताकत इसलिए नहीं चाहते कि किसी को नुकसान पहुंचाएं। 4. अपराधी जैसा ही व्यवहार होना चाहिए: आरोपी आरोपी होता है और अपराधी अपराधी। अपराधी चाहे किसी भी जाति या धर्म का हो, उसके साथ अपराधी जैसा ही व्यवहार होना चाहिए। अगर अपराधियों को जाति और धर्म के आधार पर बचाने का काम किया जाएगा, तो अपराध कम नहीं होगा, बल्कि बढ़ेगा। इससे अपराधियों के हौसले बढ़ेंगे। रामलगन मौर्य हत्याकांड पर बोले चंद्रशेखर- न्याय होगा चंद्रशेखर ने कहा- मुझे नहीं पता था कि रामलगन मौर्य जी के मामा यहां मौजूद हैं और इतने दर्द के साथ बैठे हैं। मैं मामाजी को वचन देता हूं कि न्याय होगा। मेरी बात याद रखना। अगले 6 महीने में हालात बदलेंगे। अगर कोई अपराध करके बचना चाहता है, तो वह किसी दूसरे देश में अपने लिए ठिकाना ढूंढ ले। क्योंकि जिस दिन राजकाज बदलेगा, हम उसे वहीं से निकालकर लाएंगे। ————————– यह खबर भी पढ़ें स्टंटबाजी में कार ने 5 छात्रों को मारी टक्कर, नोएडा में सड़क किनारे खड़े थे, उछलकर बोनट पर गिरे नोएडा में प्रॉपर्टी डीलर ने स्टंटबाजी के दौरान कार से 5 छात्रों को टक्कर मार दी। छात्र हवा में उछलकर कार के बोनट पर गिरे और फिर सड़क पर जा गिरे। यहां पढ़ें पूरी खबर