भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पश्चिमी यूपी के दो दिवसीय दौरे पर मेरठ पहुंचे हैं। पहली बार मेरठ आए नितिन नवीन का 25 बुलडोजरों के साथ भव्य स्वागत किया गया। उन पर करीब 5 क्विंटल फूल बरसाए गए। क्रेन से उन्हें माला पहनाई गई। सुबह 10.45 बजे काशी टोल प्लाज पर 1000 भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगांड़ों के साथ नितिन नवीन का स्वागत किया। ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। नितिन नवीन ने हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। नितिन नवीन सबसे पहले सुबह 11:30 बजे स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यहां युवा सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सीएम योगी भी उनके साथ रहेंगे। विश्वविद्यालय में मुख्य आयोजन स्थल के बाहर पूरे NH 58 को भगवा गुब्बारों और झंडों से सजाया गया है। दोपहर 1:45 बजे नितिन नवीन शक्ति केंद्र सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पश्चिमी यूपी के शक्ति केंद्र संयोजकों और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। सम्मेलन में 5 हजार संयोजक शामिल होंगे। इस बीच, पुलिस ने सपा नेता गौरव गुर्जर को हाउस अरेस्ट कर लिया है। देखिए तस्वीरें…
नितिन नवीन के कार्यक्रम से जुड़ी अपडेट के लिए नीच लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
नितिन नवीन के कार्यक्रम से जुड़ी अपडेट के लिए नीच लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….