एटा में पत्नी-सास की हथौड़े से सिर कूचकर हत्या:चेहरा-आंखें भी फोड़ीं, चारपाई पर पड़ी मिलीं लाशें, पति और ससुर पर आरोप

एटा में डबल मर्डर हुआ है। पति ने अपनी पत्नी और सास की हथौड़ी से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। दोनों का चेहरा और आंखें फोड़ दी गईं। दोनों की लाश चारपाई पर पड़ी थी। आरोप है कि वारदात को पति ने अपने पिता के साथ मिलकर अंजाम दिया है। वारदात के दोनों वारदात के बाद से घर से फरार हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसएसपी डॉ. इलामारन जी तत्काल मौके पर पहुंचे। जांच के लिए डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम, फील्ड यूनिट और SOG की टीमों को भी बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मृतकों की पहचान कमला देवी (65) और उनकी बेटी प्रियंका (35) के रूप में हुई है। वारदात सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे जिला मुख्यालय से करीब 45 किमी दूर आवागढ़ थाना क्षेत्र के यादव नगर मोहल्ले में हुई। पुलिस के मुताबिक, वारदात के समय घर दंपती के तीन बच्चे भी मौजूद थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। शाम को भी परिवार में कहासुनी हुई थी। इसके बाद सभी लोग खाना खाकर सो गए। देर रात को पति पत्नी में फिर विवाद हुआ। इसके बाद पति ने पत्नी पर हथौड़े से हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव में उसकी सास कमला देवी आईं तो उन पर भी वार कर दिया। इस हत्याकांड में आरोपी के पिता ने भी साथ दिया। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…