सपा प्रमुख अखिलेश यादव रायबरेली से PDA रथयात्रा निकाल रहे हैं। वह रथ पर सवार हो गए हैं और हाथ हिलाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इसी बीच, हनुमान मंदिर में दर्शन किया और गदा लहराई। रथ के अगल-बगल करीब 2-3 हजार से कार्यकर्ता हैं। 200 गाड़ियां भी चल रही हैं। कार्यकर्ता DJ पर डांस और नारेबाजी करते हुए चल रहे हैं। रथ यात्रा के चलते जाम लग गया है। इसमें मंत्री दिनेश सिंह भी फंस गए। अखिलेश को 2 बुलडोजर से 21 किलो की माला पहनाई जाएगी। वह लखनऊ के निगोहा से 50 किमी दूर रायबरेली शहर तक जाएंगे। GIC मैदान में जनसभा करेंगे। इसके बाद अखिलेश सपा विधायक राहुल लोधी के आवास पर जाएंगे। यहां समाजवादी छात्रसभा के उन कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे, जिनकी 17 सितंबर को ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस से झड़प हुई थी। अखिलेश PDA रथयात्रा से चुनावी आगाज कर रहे हैं। यह पहली बार है, जब अखिलेश PDA रथयात्रा निकाल रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह रथ 2027 के चुनाव में पूरे प्रदेश में घूमेगा। इधर, रथयात्रा से पहले रायबरेली में अखिलेश के खिलाफ पोस्टर लगाए हैं। इनमें अखिलेश के साथ आजम खान, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी की तस्वीरें छपी हैं। लिखा है- ‘अखिलेश यादव वापस जाओ’, ‘अखिलेश के माफिया, माफिया के अखिलेश’। तस्वीरें देखिए- मर्सिडीज बस को मॉडिफाई कर बनाया PDA रथ, खर्च 1.5 करोड़ रुपए अखिलेश की रथ यात्रा से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…