पूरे यूपी में 40 घंटे से जोरदार बारिश, हालात बिगड़े:32 जिलों में बाढ़ का खतरा, 36 में स्कूल बंद; योगी बोले- घर से न निकलें

यूपी में लगातार बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं। पूरे प्रदेश में पिछले 40 घंटे से जोरदार बारिश हो रही है। 40-50 किमी. की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। सड़कें तालाब बन गई हैं। कॉलोनियों में पानी घुस गया है। 32 जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। सीएम योगी ने कहा- लोग बेवजह घर से बाहर न निकलें। अपनों का ख्याल रखें। सरकार आपके साथ खड़ी है। लखनऊ-बहराइच में सड़क के गड्‌ढे में बोलेरो फंस गई। जलभराव के बीच लंबा जाम लग गया। कानपुर में गली-मोहल्लों में 2-3 फीट पानी भर गया। बाराबंकी धान की सैकड़ों बीघा फसलें गिर गई हैं। खेतों में पानी भर गया है। अमेठी में पुलिस जगह-जगह अनाउंस कर रही है कि जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें। भारी बारिश के चलते आज 11 जिलों में 8वीं और 25 जिलों में 12वीं तक स्कूल बंद रहेंगे। लखनऊ, सुल्तानपुर और शामली में सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेज भी बंद रहेंगे। वाराणसी में BHU के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया- बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात ‘अर्नब’ के असर से यूपी में मौसम बिगड़ा है। 27 सितबंर तक ऐसा ही मौसम रहेगा। राहत आयुक्त ने लोगों को नदी किनारों से दूर रहने की चेतावनी दी है। बारिश की तस्वीरें देखिए… आज कहां-कहां बारिश का अलर्ट, देखिए आपके शहर में मौसम कैसा है, कब तक बारिश का अलर्ट है और बाढ़ के हालात कैसे हैं? जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…