गाजियाबाद में 33 साल की महिला की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला भाई दूज पर मायके आई थी। शनिवार रात उसके भाई ने पड़ोसी के घर के बाहर टॉयलेट कर दिया था, जिस पर पड़ोसियों ने उसे पीट दिया। भाई ने घर आकर यह बात बताई तो महिला अपने मौसेरे भाई के साथ शिकायत करने पड़ोसियों के घर पहुंची। वहां कहासुनी के बीच आरोपियों ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली लगने से महिला की मौत हो गई, जबकि मौसेरा भाई घायल हो गया। वारदात के बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपियों के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। इलाके में तनाव को देखते हुए चार थानों की फोर्स तैनात की गई है। देखिए 2 तस्वीरें… अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला… लोनी की इंदिरापुरी कॉलोनी में बाबूलाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। वे कई सालों से लकवे से पीड़ित हैं। उनकी बेटी पूजा की शादी दादरी निवासी नरेंद्र से हुई थी। वह बैनर बनाने का काम करते हैं। पूजा की दो बेटियां हैं। शनिवार रात करीब 10 बजे पूजा का भाई अमन पड़ोसी प्रशांत उर्फ पांचाल के घर के बाहर टॉयलेट कर रहा था। इस पर प्रशांत ने उसे टोका, जिससे दोनों के बीच बहस हो गई। अमन वहां से चला गया और घर से करीब 50 मीटर दूर जाकर बैठ गया, जहां 10-12 लोगों ने घेरकर उसके साथ मारपीट की। घायल अमन ने घर पहुंचकर यह बात परिवार को बताई। इसके बाद पूजा अपने मौसेरे भाई अमित के साथ प्रशांत के घर शिकायत करने पहुंचीं। वहां प्रशांत और उसके साथियों ने दोनों से गाली-गलौज शुरू कर दी और विवाद बढ़ने पर फायरिंग कर दी। गोली पूजा के सिर में लगी, जबकि अमित भी गोली लगने से घायल हो गया। परिजन दोनों को तत्काल दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। अमित का इलाज जारी है। भीड़ ने घर में तोड़फोड़ की, पुलिस ने आरोपियों को बचाया पूजा की मौत की खबर मिलते ही परिजन और आसपास के लोग भड़क गए और प्रशांत के घर पहुंचकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। उस समय प्रशांत और उसका परिवार घर के अंदर ही मौजूद था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला और हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया। हंगामे की सूचना पर डीसीपी ग्रामीण और एसीपी समेत लोनी बॉर्डर, लोनी कोतवाली, अंकुर विहार और ट्रॉनिका सिटी थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। डीसीपी देहात सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया- मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। चार थानों की पुलिस मौके पर तैनात डीसीपी ग्रामीण और एसीपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। डीसीपी देहात सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया- मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। ———– ये भी पढ़ें- यूपी में विदाई के 12 घंटे बाद दुल्हन की मौत:इंस्टाग्राम दोस्त से की थी लव मैरिज, भाई बोला- पति ने गला दबाकर मारा
मऊ में विदाई के 12 घंटे बाद 23 साल की दुल्हन की मौत हो गई। भाई का आरोप है कि 28 साल के दूल्हे ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या की है। उसे दहेज में बाइक और 50 हजार रुपए और चाहिए थे। दुल्हन आस्का ने 7 महीने पहले इंस्टाग्राम के दोस्त से लव-मैरिज की थी। पढ़िए पूरी खबर…
मऊ में विदाई के 12 घंटे बाद 23 साल की दुल्हन की मौत हो गई। भाई का आरोप है कि 28 साल के दूल्हे ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या की है। उसे दहेज में बाइक और 50 हजार रुपए और चाहिए थे। दुल्हन आस्का ने 7 महीने पहले इंस्टाग्राम के दोस्त से लव-मैरिज की थी। पढ़िए पूरी खबर…