प्रेमानंद महाराज के शिष्य के शव का आज पोस्टमॉर्टम होगा:चौथी मंजिल से कूदकर जान दी थी, कमरे से मिला ग्राइंडर; मोबाइल डेटा से खंगाल रही पुलिस

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी के शव का आज यानी शनिवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस उनकी मौत के मामले की जांच कर रही है। गुरुवार शाम रसिक दुलारी ने गुरु कृपा कुंज की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। साधक के कमरे से ग्राइंडर और कटा हुआ प्राइवेट पार्ट मिला है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस रसिक दुलारी के मोबाइल का डाटा और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि मौत से पहले की परिस्थितियों और उनकी आखिरी बातचीत के बारे में जानकारी मिल सके। देखिए 2 तस्वीरें… केली कुंज आश्रम से 500 मीटर दूर है आश्रम रमणरेती के केली कुंज आश्रम से करीब 500 मीटर दूर वाराह घाट इलाके में गुरु कृपा कुंज बिल्डिंग है। यहां संत प्रेमानंद महाराज का परिकर रहता है। इसी इमारत की चौथी मंजिल पर जबलपुर निवासी 25 साल के दीपक लोधी रहते थे, जिन्हें दीक्षा के बाद रसिक दुलारी शरण नाम मिला था। उन्होंने सितंबर 2025 में संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ली थी। रसिक दुलारी बिजली का काम जानते थे, इसलिए आश्रम में उन्हें इसी सेवा से जोड़ा गया था। 3 महीने पहले मिला था कमरा करीब 3 महीने पहले रसिक दुलारी को गुरु कृपा कुंज की चौथी मंजिल पर रहने के लिए कमरा दिया गया था। इमारत में केली कुंज से जुड़े 40 से ज्यादा लोग रहते हैं। घटना के समय ज्यादातर लोग आश्रम की अलग-अलग सेवाओं में व्यस्त थे। गुरुवार शाम रसिक दुलारी चौथी मंजिल की छत पर गए थे। कुछ देर बाद उन्होंने वहां से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उन्हें सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। अब परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी। मोबाइल और CCTV से सुराग तलाश रही पुलिस सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया-अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था। कमरे से कुछ संदिग्ध सामान मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले रसिक दुलारी की किससे बातचीत हुई थी और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई। इसके लिए मोबाइल डाटा और CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। ———– ये खबर भी पढ़ें – राम मंदिर चढ़ावा चोरी चार्जशीट पर उठे सवाल:अमिताभ ठाकुर ने पूछा- SIT ने 105 घटनाओं का जिक्र किया, आरोपी सिर्फ 8 बनाए? अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की ओर से दाखिल आरोप-पत्र को लेकर आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने शुक्रवार को यूपी के DGP को पत्र भेजकर मामले में आगे की विवेचना कराने की मांग की। ठाकुर का कहना है कि जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और अंतिम आरोप-पत्र के दायरे में अंतर दिखाई देता है। पढ़िए पूरी खबर…