मथुरा के वृंदावन में मंगलवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां टैंक में गिरने से 4 बच्चों की मौत हो गई। सभी बच्चे संस्कृत के विद्यार्थी थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव शुरू किया। स्थानीय निवासी दीपक दत्त दुबे ने बताया कि एक विद्यार्थी टैंक में सफाई करने उतरा था। जहरीली गैस से बेहोश होने पर चार अन्य विद्यार्थी उसे बचाने के लिए टैंक में उतरे। वे भी बेहोश हो गए। पांचों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। जहां मनु कटारे, विशु, देवांश और आर्यन की मौत हो गई। घायल रुद्राक्ष का इलाज चल रहा है। 3 तस्वीरें देखिए… साथी बोला- छात्र टैंक की सफाई के लिए उतरे थे वृंदावन के गुरुकुल चैतन्य विहार में महर्षि परिणय संस्कृत गुरुकुलम है। यहां संस्कृत की पढ़ाई के 120 छात्र हैं। आशीष गुरुजी इसे संचालित करते हैं। तीन मंजिला बिल्डिंग में 43 कमरे हैं। ये गुरुकुलम पिछले 3 साल से चल रहा है। पांचों छात्र इसी गुरुकुलम के विद्यार्थी बताए जा रहे हैं। साथी एक छात्र ने बताया कि पानी के टैंक की सफाई के दौरान छात्र नीचे उतरे थे। नीचे जाने के बाद 4 छात्र बेहोश हो गए। पहले एक छात्र को निकालने के लिए दूसरे छात्र नीचे गए, इसके बाद उन्हें भी बाहर निकाला गया। घटना करीब 10 बजे की है। छात्र ने बताया कि मेरा स्कूल में नया एडमिशन हुआ है, इसलिए मुझे विद्यालय के मालिक और बच्चों की उम्र की जानकारी नहीं है। डीएम बोले- 12 फीट गहरा पानी का सबमर्सिबल टैंक था डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया- वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित महर्षि पाणिनि गुरुकुल विद्यालय में करीब 12 फीट गहरा पानी का सबमर्सिबल टैंक था। उसमें बदबू आ रही थी, जिसे ठीक करने के लिए गुरुकुल के 5 बच्चे टैंक में उतरे थे। संभवतः जहरीली गैस के कारण 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और बच गया। इसकी पूरी जांच की जा रही है कि हादसा क्यों और कैसे हुआ और गुरुकुल कौन चला रहा था। मुख्यमंत्री ने भी घटना का तत्काल संज्ञान लिया है। यह बेहद दुखद घटना है, पीड़ित परिवारों की पूरी मदद की जाएगी। खबर अपडेट की जा रही… ………………………………………. यह खबर भी पढ़ें प्रेमानंदजी के शिष्य का चौथा वीडियो: धोती पकड़े कमरे से लड़खड़ाते निकले; कौन जारी कर रहा सुसाइड के CCTV फुटेज वृंदावन में संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण का सुसाइड से पहले का चौथा वीडियो सामने आया है। इसमें वे कमरे से निकलकर सीढ़ियों की तरफ जाते दिख रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें