यूपी में बाढ़ के बीच फिर से मौसम बिगड़ गया है। लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर और उन्नाव समेत 5 शहरों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। फर्रुखाबाद में ओले गिरे। तेज हवाओं की वजहसे कई पेड़ गिर गए। लखनऊ में गोमती नदी का अब भी उफान पर है। जलस्तर 10वें दिन भी बढ़ रहा है। पलासियो मॉल टापू बन गया है। अगल-बगल की सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है। इकाना स्टेडियम और आपदा प्रबंधन दफ्तर तक पानी पहुंच गया है। IIIT परिसर भी जलमग्न है। इसके चलते संस्थान को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। परीक्षाएं टाल दी गई हैं। फैजुल्लागंज इलाके में 40 हजार घरों में 8 दिन से 5-6 फीट तक पानी भरा है। लखनऊ में अक्टूबर के महीने में बाढ़ कैसे आई? पढ़िए आज 42 जिलों में बारिश का अलर्ट है। लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि यूपी के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। इसके चलते मौसम बदला है।