यूपी की बड़ी खबरें:भाजपा ने पिछड़ा मोर्चा के 91 जिलाध्यक्ष घोषित किए, छह क्षेत्रों में नियुक्तियां

यूपी भाजपा ने मंगलवार शाम पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने छह क्षेत्रों के जिलों और महानगरों में अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। जारी सूची में ब्रज, पश्चिम, अवध, काशी, गोरखपुर और कानपुर क्षेत्र के कुल 91 जिलों और महानगरों के अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। क्षेत्रवार सूची के मुताबिक, ब्रज क्षेत्र में 19, पश्चिम क्षेत्र में 17, अवध क्षेत्र में 15, काशी क्षेत्र में 16, गोरखपुर क्षेत्र में 11 और कानपुर क्षेत्र में 13 जिलों व महानगरों के अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। लखनऊ में 32 करोड़ की मॉर्फिन बरामद, 2 गिरफ्तार; पिस्टल-कारतूस और कार बरामद लखनऊ में ANTF और दुबग्गा पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 6.400 किलो संदिग्ध मॉर्फिन, एक पिस्टल और छह कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, बरामद मॉर्फिन की कीमत करीब 32 करोड़ रुपये है। आरोपियों की पहचान बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र स्थित मोहसंद टिकैतगंज गांव निवासी जुहैल (25) और अमजद (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से 16,170 रुपए नकद, छह मोबाइल फोन, एक स्कूटी और हुंडई वेन्यू कार भी बरामद की है। पढ़िए पूरी खबर… बदायूं में ईंट से कूचकर किसान की हत्या:भीड़ ने आरोपी को पेड़ से बांधा, तीन थानों की पुलिस पहुंची बदायूं में मंगलवार दोपहर 12 बजे ईंट-पत्थर से हमला करके 50 साल के व्यक्ति की हत्या कर दी गई। हमले में बचाने आए तीन लोग भी घायल हुए हैं। भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर तीन थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर आरोपी को कब्जे में लिया। घटना की सूचना पर एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया और सीओ बिल्सी मौके पर पहुंचे। फिलहाल घटना का कारण का स्पष्ट नहीं है। शराब के नशे में मामूली कहासुनी के बाद हत्या की बात सामने आई है। मामला जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर वजीरगंज थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… ओमान तट पर ड्रोन हमले के बाद देवरिया के दो युवक लापता, 11 भारतीय नाविकों में से 9 बचाए गए ओमान में ड्रोन हमले के बाद देवरिया के दो युवक लापता हो गए। 11 अक्टूबर को तेल टैंकर एमटी पेट्रो डॉल्फिन जा रहा था। तभी अचानक हमला हुआ। घटना के समय टैंकर पर 11 भारतीय क्रू मेंबर मौजूद थे। इनमें से नौ को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि दोनों नाविकों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

लापता होने की जानकारी कंपनी के कर्मचारियों ने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन लगातार कंपनी और संबंधित लोगों से जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। इसको लेकर भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। पढ़ें पूरी खबर… वृंदावन में शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती बोले- नष्ट किए गए मंदिर हमें वापस मिलने चाहिए वृंदावन के दावानल कुंड स्थित उड़िया बाबा आश्रम में द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज से श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष और हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने मुलाकात की। इस दौरान शंकराचार्य ने कहा कि जिन मंदिरों को नष्ट किया गया, वे हिंदुओं को वापस मिलने चाहिए। महेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद से जुड़ी कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी। शंकराचार्य ने मंगलवार को उच्च न्यायालय में होने वाली सुनवाई के बाद पूरी जानकारी देने को कहा। उन्होंने हिंदू समाज से एकजुट होकर आगे बढ़ने की अपील भी की। पढ़िए पूरी खबर… राममंदिर चढ़ावा चोरी केस में जब्त दो कारें छोड़ी जाएंगी: कोर्ट ने दिया आदेश, आरोपियों के परिजनों ने अर्जी लगाई थी अयोध्या राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस द्वारा जब्त की गई दो कारों को छोड़ने का आदेश अदालत ने दिया है। विशेष न्यायाधीश, एंटी करप्शन कोर्ट ने पुलिस की रिपोर्ट मिलने के बाद दोनों गाड़ियों को उनके रजिस्टर्ड मालिकों को सौंपने की अनुमति दी। इसके लिए निर्धारित जमानत राशि का बंधपत्र जमा करना होगा। मामले में आरोपियों के परिजन रवीन्द्र कुमार और अभिषेक ने अपने वकील के माध्यम से अदालत में कारों को रिलीज करने के लिए अर्जी दी थी। इस पर अदालत ने संबंधित थाने से रिपोर्ट मांगी थी। इसके लिए 12 अक्टूबर की तारीख तय की गई थी। पुलिस की रिपोर्ट मिलने के बाद अदालत ने दोनों कारों को छोड़ने का आदेश दे दिया। बंधपत्र संबंधी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद गाड़ियां संबंधित थाने से उनके रजिस्टर्ड मालिकों को सौंप दी जाएंगी। पढ़िए पूरी खबर…. वाराणसी में चाइनीज मांझा बेचने वाले 9 गिरफ्तार: 137KG प्रतिबंधित धागा बरामद, कारोबारी की मौत के बाद हुई छापेमारी वाराणसी में चाइनीज मांझे से 55 साल के सुनील गुजराती की मौत के बाद पुलिस ने शहरभर में सख्ती बढ़ा दी है। सोमवार को सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 137 किलो से ज्यादा प्रतिबंधित मांझा बरामद किया और इस मामले में 8 मुकदमे दर्ज किए हैं। 11 अक्टूबर को कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर हुए हादसे के बाद पुलिस कमिश्नर ने अवैध मांझे की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। अभियान के दौरान दुकानों, बाजारों और संदिग्ध ठिकानों की जांच की गई। रामनगर में घाट किनारे 20 किलो मांझा लावारिस हालत में मिला। पढ़िए पूरी खबर… कानपुर में गैंगस्टर बोला- नाम गूगल सर्च कर लेना, लाशें नहीं मिलेंगी: रेप पीड़िता के घर गुर्गों के साथ पहुंचा कानपुर के बर्रा में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने और पुलिस से शिकायत की बात कहने पर उसे गैंगस्टर अजय ठाकुर के नाम से डराया गया। युवती के मुताबिक, बाद में अजय ठाकुर ने भी उसे मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि स्कॉर्पियो में बैठाकर उसे और उसके परिवार को धमकी दी गई। गैंगस्टर ने कहा- मेरा नाम गूगल सर्च कर लेना। अगर शिकायत की तो लाशें नहीं मिलेगी। इससे पीड़िता और उसके परिजन दहशत में हैं। युवती ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की, जिसके बाद तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पढ़िए पूरी खबर…