औरैया में 75 साल के रामसुघर और 30 साल की रीना राजपूत की प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा में है। दोनों की उम्र में 45 साल का अंतर है। पड़ोसियों के मुताबिक, दोनों ने करीब एक हफ्ते पहले सगाई कर ली है। अब वे शादी की तैयारी में जुटे हैं। बुजुर्ग और लड़की की सगाई का वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया। दोनों के रिश्ते को लेकर यूजर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोग इसे व्यूज पाने के लिए स्टंट कह रहे। कुछ लोग उम्र की सीमा से हटकर वाकई इसे सच्चा प्यार बता रहे। 3 तस्वीरें देखिए… बुजुर्ग की बेटी बोली- रीना घर आती थी रीना राजपूत इंस्टाग्राम ब्लॉगर हैं। वह औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर की रहने वाली हैं। वहीं, रामसुघर जिले के सहार क्षेत्र के अरियारी गांव के निवासी हैं। दोनों की सगाई के बाद अब शादी की तैयारियों की चर्चा है। रामसुघर के मुताबिक, रीना राजपूत का पिछले दो सालों से उनके घर आना-जाना था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्हें रीना से प्यार हो गया। रामसुघर की बेटी राधा भी यूट्यूबर हैं। राधा ने बताया कि करीब सात साल पहले उनकी मां का निधन हो गया था। रानी उनके घर आती थीं। सभी मिलकर वीडियो शूट करते थे। इसी दौरान उनके पिता और रानी के बीच एक-दूसरे को पसंद करने लगे। ब्यूटी पार्लर में इंगेजमेंट होने का दावा राधा के मुताबिक, करीब एक हफ्ते पहले औरैया के ही एक ब्यूटी पार्लर में उनके पिता रामसुघर और रानी राजपूत की सगाई हुई थी। दोनों की शादी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कराने की तैयारी है। हालांकि, शादी कब होगी, इस बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। इस कथित प्रेम कहानी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे उम्र की सीमाओं से परे सच्चा प्यार बता रहे हैं, तो कुछ इसे इंस्टाग्राम पर व्यूज और लोकप्रियता बढ़ाने का स्टंट मान रहे हैं। चर्चा यह भी है कि इंगेजमेंट से जुड़ी गतिविधियों की ब्यूटी पार्लर में शूटिंग की जा रही थी। हालांकि, इस संबंध में अभी पुष्टि नहीं हुई है। रीना बोलीं- प्यार में उम्र का क्या मतलब रीना ने कहा कि उन्हें उम्र के फासले से कोई भी एतराज नहीं। वह इस फैसले से बेहद खुश हैं। उनका मानना है कि प्यार में उम्र का कोई महत्व नहीं। इसमें कुछ भी संभव है। मैं और रामसुघर दोनों ही इस रिश्ते को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं। रीना के मुताबिक, उनकी राम सुगर से इंगेजमेंट तो हो चुकी है, लेकिन अभी शादी की सटीक तारीख तय नहीं है। नवरात्रि के बाद शादी की तारीख फिक्स की जाएगी, जिसके बाद दोनों धूमधाम से शादी रचाएंगे। ——————————- ये खबर भी पढ़ेंः- मॉडल श्रद्धा का तीसरा VIDEO, शिवा हत्याकांड की कहानी सुनाई:बोली- मैंने उसे कूदते हुए देखा; लखनऊ से नेपाल भागी, CCTV में दिखी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे का पिछले 12 घंटे में गुरुवार को तीसरा वीडियो सामने आया है। श्रद्धा ने 9 अक्टूबर यानी घटना वाली रात की पूरी कहानी बताई है। श्रद्धा ने कहा- वह हत्या नहीं, सुसाइड था। मैंने अपनी आंखों से उसे कूदते हुए देखा। अगर वहां के CCTV कैमरे देखे जाएंगे, तो सब कुछ सामने आ जाएगा। उसमें दिखेगा कि वह किस तरह कूदा था। पूरी खबर पढ़ें…