10वीं की छात्रा बोली- रिलेशन मुझसे बनाए:शादी किसी और से कैसे होने दूं; गाजीपुर में सिपाही का जवाब- लड़की रैकेट चलाती है

“रिलेशन मेरे साथ बनाए और अब शादी किसी और से कर लेगा…ऐसे कैसे मैं उसे किसी और से शादी करने दूंगी? कहता था तुम बालिग हो जाओगी, तो शादी कर लूंगा। मुझे या मेरे मां-पिता को कुछ हुआ, तो सिपाही मोहित यादव जिम्मेदार होगा।” ये कहना है गाजीपुर में सिपाही पर रेप का आरोप लगाने वाली वाली पीड़िता का। दैनिक भास्कर ने पीड़िता और सिपाही से फोन पर बातचीत की। लड़की का कहना है कि मुझ पर बयान बदलने का दबाव बनाया जा रहा है। सिपाही का आरोप है कि लड़की ने रैकेट बना रखा है। लोगों को फंसाने के बाद पैसे वसूलती है। जरूरी नहीं है कि वो लड़की है तो वही विक्टिम है। मेरी शादी होने वाली है। मैं बहुत प्रेशर में हूं। मामला दिलदार नगर थाना क्षेत्र का है। पढ़िए रिपोर्ट… पहले मामला समझिए… गाजीपुर में 17 साल की 10वीं की छात्रा ने सिपाही मोहित पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। 20 अक्टूबर को छात्रा ने वीडियो जारी किया। आरोप लगाया कि सिपाही ने उसे शादी का झांसा दिया। होटल ले जाकर उसकी न्यूड तस्वीरें खींचीं और फिर ब्लैकमेल करने लगा। सिपाही ने उसे दूसरे लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए भी भेजा। छात्रा ने कहा कि अब उसका परिवार भी उसका साथ नहीं दे रहा है। मैं मरता चाहती हूं। ट्रेन में हुई थी सिपाही से मुलाकात प्रतापगढ़ का रहने वाला मोहित यादव 2025 बैच का सिपाही है। उसकी पहली पोस्टिंग अप्रैल 2026 को गाजीपुर में हुई। इस समय गहमर थाने की भदौरा पुलिस चौकी पर उसकी तैनाती है। वह सरकारी क्वार्टर में रहता है। लड़की दिलदार नगर के एक गांव की रहने वाली है। चौकी से लड़की के घर की दूरी करीब 15 किमी है। छात्रा ने बताया- 3 मई 2026 को मैं अपनी बुआ के साथ लखनऊ घूमने गई थी। वहां से हावड़ा अमृतसर-एक्सप्रेस से वापस आ रही थी। बगल की सीट पर मोहित यादव भी बैठा था। मोहित ज्वाइनिंग के बाद पहली बार अपने घर प्रतापगढ़ गया था। छुट्‌टी के बाद घर से गाजीपुर लौट रहा था। ट्रेन में दोनों की बातचीत शुरू हुई। मोहित ने बताया कि मैं सिपाही हूं, मेरा नंबर ले लो। कभी जरूरत हो तो बताना। होटल में न्यूड फोटो-वीडियो बनाई छात्रा के मुताबिक, धीरे-धीरे मेरी मोहित से दोस्ती हो गई। वह प्यार की बातें करके शादी का झांसा देने लगा और उसे होटल ले जाने लगा। इसी दौरान उसने मेरी बिना कपड़ों की फोटो और वीडियो बना ली। मैं उसकी बातों में आ गई थी और उसकी हर बात मानने लगी थी। कुछ दिन बाद मोहित ने कहा कि मेरे माता-पिता शादी के लिए राजी नहीं होंगे। इसलिए हमें भविष्य के लिए पैसे कमाने होंगे। उसने कहा कि मैं जहां भेजे, वहां जाकर लोगों को अपने जाल में फंसाना होगा। जब वे संबंध बनाने के लिए तैयार हो जाएं, तो मिस कॉल मार देना। मेरे साथी पहुंचकर पकड़ लेगा। मैं उसकी बातों में आ गई। उसने अपने साथ-साथ कई लोगों से मेरा यौन शोषण करवाया। ये मुझे जहां भेजता था, मैं वहां जाती थी। एक डॉक्टर था, उसके पास भी इसने मुझे भेजा। इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा। वो खुद लोगों के पास भेजता था और अब कह रहा है कि मैं सेक्स रैकेट चलाती हूं। घर वाले भी बदनामी के डर से खत्म करना चाह रहे मामला अब इसकी कहीं और शादी तय हो गई है। मुझसे संबंध बनाकर शादी किसी और से, ऐसे कैसे मैं करने दूंगी शादी किसी और से? प्यार मुझसे करे, संबंध मुझसे बनाए, सब कुछ मेरे साथ करे, शादी किसी और से कैसे कर लेगा? मुझसे कहता है कि पैसा ले लो 4 लाख, लेकिन मैं तुमसे शादी नहीं कर पाऊंगा।मेरे घर वाले बदनामी के डर से मामले को खत्म करना चाहते हैं। परिवार भी मेरा साथ नहीं दे रहा है। मैंने जब पुलिस से शिकायत की तो आज सुबह (22 अक्टूबर) को मुझे फोन किया। कह रहा था मैं तुमसे शादी करने के लिए रेडी हूं, तुम आ जाओ, जैसे शादी करनी है वैसे करो। तुम बालिग हो जाओगी तो मैं शादी कर लूंगा, बस तुम अपना बयान बदल दो, कह दो कि मेरे साथ यह कुछ नहीं किया है। जबकि सच तो ये है कि इसने मेरी मर्जी से और जबरन दोनो तरीके से रिलेशन बनाए हैं। मुझे न्याय चाहिए। सिपाही बोला- पहली बार ट्रेन में मदद की थी सिपाही मोहित यादव ने बताया- मैं घर से छुट्‌टी के बाद ट्रेन से गाजीपुर आ रहा था। इस लड़की का ट्रेन में कोई वीडियो बना रहा था। मैंने इससे कहा कि कोई तुम्हारा वीडियो बना रहा है। इसने कहा कि भैया डिलीट करवा दीजिए। मैंने उसे डांटकर वीडियो डिलीट कराया। मैं जब ट्रेन से उतर रहा था तो ये लड़की बोली कि अपना नंबर दे दीजिए। आप नजदीकी थाने के हैं, कभी काम पड़ेगा तो फोन करूंगी। मैंने कहा- ठीक है, ले लो। इसने फिर मुझे कॉल किया। हमारी नॉर्मल बातें होने लगीं। अब ये बढ़ा-चढ़ाकर बातें बना रही है। हां, मैं इससे मिलता था। साथ घूमते-फिरते थे, लेकिन जो आरोप वो लगा रही है वैसा कुछ नहीं हुआ। पिता ट्रक ड्राइवर, मुझे सरकारी नौकरी वाला बताया सिपाही ने आरोप लगाया कि यह लड़की और भी कई लोगों से मिलती है। अगर इसकी सीडीआर निकाली जाएगी तो सब कुछ मिलेगा। पहले मुझसे कहती थी कि बालिग है। अब खुद को नाबालिग बता रही है। कहती थी कि पापा गर्वंमेंट जॉब में हैं, मुझे पैसे की जरूरत नहीं है। जबकि इसके पापा ट्रक चलाते हैं। ये लड़की रैकेट लगा कर सभी को फंसाती है। उसके बाद पैसे ऐंठती है। कई लोग इसके जाल में फंसे हुए हैं। वो लड़की है तो वही विक्टिम होगी ऐसा जरूरी नहीं है। मेरी शादी होने वाली है। इन सब चक्कर में टूट न जाए। मैं खुद बहुत ज्यादा प्रेशर में हूं। पीड़िता बोली- न्याय के लिए भटकना पड़ रहा 5 अक्टूबर को पहली बार छात्रा एसपी विनय कुमार सिंह के पास शिकायत लेकर गई थी। आरोप है कि वहां सुनवाई नहीं हुई। 17 अक्टूबर को जमानिया के सीओ अंकित तिवारी के पास गई, जहां उसका बयान दर्ज किया गया। वहां से लौटते समय सिपाही ने बयान बदलने का दबाव बनाया और जबरन एक कागज पर साइन करवा लिए। 20 अक्टूबर को लड़की ने एक वीडियो जारी करके कार्रवाई की मांग की। जमानिया सीओ अंकित तिवारी ने बताया सिपाही के खिलाफ मिली शिकायत पर विभागीय जांच चल रही है। जो भी निकलकर सामने आएगा, उसी आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। —————– यह खबर भी पढ़ें… मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर STF लखनऊ रवाना:नागपुर कोर्ट से 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिली; मददगार आमिर भी गिरफ्तार यूपी STF को नागपुर जिला कोर्ट से श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिल गई है। STF बुधवार शाम को कार से तीनों आरोपियों को लेकर नागपुर से लखनऊ के लिए रवाना हो गई है। पहले श्रद्धा दुबे को फ्लाइट से लाने की तैयारी थी, लेकिन लखनऊ के लिए सीधे फ्लाइट नहीं थी। इसलिए प्लान में बदलाव किया गया। पढ़ें पूरी खबर…