गाजियाबाद में पुलिस चौकी में धमाका, AC-शीशे उड़े:एक युवक घायल; तहरीक उल मुजाहिदीन नाम के संगठन ने धमाके का दावा किया

गाजियाबाद में पुलिस चौकी में धनतेरस की रात धमाका हुूआ। ब्लास्ट इतना तेज था कि कमरों में खिड़कियां टूट गई। AC फट गए। दीवार में दरार आ गई। आवाज करीब एक किमी दूर तक सुनाई दी। गनीमत रही कि अंदर कोई पुलिसकर्मी नहीं था। हालांकि, हादसे में खाना डिलीवर करने आया एक 20 साल का एक युवक घायल हो गया। उसका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच, सोशल मीडिया पर ‘तहरीक उल मुजाहिदीन’ नाम के आतंकी संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी ली है। पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट की सच्चाई जांचने में जुट गई है। पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड घटना स्थल पर पहुंचे हैं। फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया है। घटना इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की वसुंधरा पुलिस चौकी में शुक्रवार रात साढ़े 8-9 बजे हुई। धमाके की तस्वीरें देखिए- CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस वसुंधरा चौकी एलिवेटेड रोड के नीचे बनी है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि सड़क के ऊपर से किसी ने विस्फोटक सामग्री फेंकी थी। उससे ही धमाका हुआ है। एलिवेटेड रोड पर लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है। जब्त पटाखों में विस्फोट की भी आशंका आसपास के लोगों का कहना है कि चौकी में पुलिसकर्मी इलाके में अवैध रूप से बिकने वाले पटाखों को जब्त करके रखते थे। शायद उसकी से धमाका हुआ हो। हालांकि, पुलिस पटाखों में ब्लास्ट की बात पर खुलकर नहीं बोल रही है। डीसीपी बोले- जांच के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने बताया- ब्लास्ट की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम मौके पर है। जांच के बाद कुछ भी बोलना उचित होगा। यह चौकी अधिकांश समय बंद रहती थी। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…