रामपुर CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की हत्या:कनपटी से सटाकर गोली मारी, थाने से 20 मीटर की दूरी पर हमला

यूपी के रामपुर में CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मोहम्मद शरीफ मंगलवार शाम करीब 7 बजे खजुरिया थाने में हाजिरी लगाकर अपने घर लौट रहा था। साथ में उसके पिता भी थे। दोनों थाने से महज 20 मीटर दूर पहुंचे थे कि बाइक से आए दो बदमाशों ने शरीफ को निशाना बनाया। बदमाशों ने उसकी कनपटी पर गोली मारी और मौके से फरार हो गए। सरेआम बेटे को गोली मारे जाने से पिता सदमे में आ गए और गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। घायल मोहम्मद शरीफ को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। रामपुर में 2007 में हुए CRPF कैंप हमले में 7 जवानों और 1 रिक्शाचालक की मौत हुई थी। इस मामले में मोहम्मद शरीफ को दोषी ठहराया गया था। उसने करीब 7 साल जेल में सजा काटी थी। खबर अपडेट हो रही है…