योगी ने लिखा- मां के प्यार जैसा कोई प्यार नहीं:पार्थिव देह को कंधा दिया, फूट-फूटकर रोए; दिल में दर्द लिए मोदी के साथ दिखे, VIDEO

‘मां की छांव जैसा कोई साया नहीं, मां की गोद जैसा कोई आसरा नहीं…।’ इन पंक्तियों के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां को खोने का दर्द जाहिर किया। योगी शनिवार सुबह हरिद्वार में मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने खुद चिता सजाई। छोटे भाई ने जब मुखाग्नि दी, तो योगी उनका हाथ थामे रहे। मां को खोने की गहरी पीड़ा दिल में समेटे योगी यूपी लौटे और एक बार फिर राजधर्म व जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों में जुट गए। VIDEO देखें…