मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:जेन्सन हुआंग 11 दिन बाद फिर एनवीडिया CEO; वॉट्सएप का वेब वर्जन खतरनाक; रामदेव की धीरेंद्र शास्त्री को सलाह- बावले खुद को बचा ले

नमस्कार, अफेयर विवाद के बीच एनवीडिया ने जेन्सन हुआंग को ही दोबारा CEO बनाया। सोने में भारी गिरावट के बाद अब कीमतों में बढ़ोतरी हुई। मॉर्निंग न्यूज में आगे जानिए पश्चिम बंगाल के नाम को लेकर सरकार कौन सा बड़ा कदम उठाने जा रही। ⏰आज के प्रमुख इवेंट्स… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने, 11 दिन पहले इस्तीफा दिया था; कंपनी के शेयर 31% उछले
जेन्सन हुआंग को एनवीडिया ने दोबारा CEO बनाया। चीनी महिला से रिश्ते और चीन को एडवांस चिप सप्लाई करने से जुड़े आरोपों के बीच हुआंग ने 12 नवंबर को पद छोड़ा था। हुआंग की वापसी के तुरंत बाद कंपनी के शेयर में 31% से ज्यादा का उछल आया। हुआंग की बतौर CEO वापसी की तीन वजहें 1. अमेरिकी सरकार से मिली हरी झंडी: कंपनी के मुताबिक, बोर्ड को अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से इनपुट मिला। इसके आधार पर बोर्ड ने माना कि हुआंग की वापसी से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। 2. बोर्ड का भरोसा फिर कायम हुआ: बोर्ड ने हुआंग के साथ कई दौर की बातचीत और बैठकें कीं। इसके बाद बोर्ड उनके जवाबों और कंपनी का नेतृत्व करने की क्षमता से संतुष्ट हुआ। 3. कंपनी और निवेशकों के हित: बोर्ड चेयरमैन हार्वे सी. जोन्स ने कहा कि हुआंग कंपनी का नेतृत्व करने के लिए सही व्यक्ति हैं। उनकी वापसी शेयरधारकों, कर्मचारियों, साझेदारों और ग्राहकों के हित में है। पूरी खबर पढ़ें… 2. बाबा रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री को ढोंगी- पाखंडी कहा:बोले- प्रेत के नाम पर डराता है, शिकार बहनें होती हैं योगगुरु बाबा रामदेव ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को ‘पाखंडी’, ‘ढोंगी’ और ‘धूर्त’ कहा। उन्होंने श्रीकृष्ण जी को टेढ़े-मेढ़े कहने पर भी आपत्ति जताई। योगगुरु बोले- धीरेंद्र शास्त्री संविधान भी नहीं जानते गुस्से में बाबा रामदेव ने कहा- कुछ कथाकार धर्म और भूत-प्रेत बाधा के नाम पर लोगों को डराकर उनका शोषण करते हैं। लोग वेद, पुराण नहीं पढ़ते, न ही संविधान और लोकतंत्र की समझ रखते हैं। इसके बावजूद खुद को सनातनी बताकर हिंदू धर्म बचाने की बात करते हैं। उन्होंने कहा, “अरे तू खुद ही को बचा ले बावले, पाखंडी कहीं का, धूर्त!” बाबा रामदेव ने ये बातें रविवार को जमशेदपुर में कही। उन्होंने 6 दिन पहले ही धीरेंद्र शास्त्री को भगवान का अंशावतार बताया था। उस समय वह प्रतापगढ़ में राजा भैया के यहां कथा में पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें… 3. यूपी में छात्राओं को सरकार जल्द बांटेगी स्कूटी, भाजपा की बैठक में कई बड़े फैसले यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर लखनऊ में भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें सीएम योगी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य के अलावा संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी शामिल हुए। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में मेधावी छात्राओं को स्कूटी बांटने का वादा पूरा करने का फैसला किया है। वहीं, अगले हफ्ते से यूपी में अमित शाह के चुनावी दौरे होंगे। पूरी खबर पढ़ें… 4. सरकार बोली- वॉट्सएप वेब पर संवेदनशील काम करना खतरनाक, लॉगआउट जरूर करें; डेटा लीक का खतरा गृहमंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट ने चेतावनी दी है कि वॉट्सएप के वेब वर्जन का इस्तेमाल संभल कर रहें। अगर आप कंप्यूटर पर वॉट्सएप खुला छोड़ देते हैं, तो उससे डेटा लीक हो सकता है। जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि वेब पर वॉट्सएप को साइबर ठग हैक कर पूरे अकाउंट पर कब्जा कर सकते हैं। यूजर वेब वर्जन पर ऑफिस, सरकारी, संवेदनशील सूचनाओं और पैसों से जुड़े जरूरी काम न करें। क्या-क्या खतरे हैं? चैट पढ़ सकते हैं: साइबर अपराधी निजी बातचीत और ऑफिस की गोपनीय जानकारी देख सकते हैं। आपकी पहचान से मैसेज भेज सकते हैं: आपके अकाउंट से अधिकारियों या सहकर्मियों को मैसेज भेज सकते हैं। फर्जीवाड़ा कर सकते हैं: किसी अधिकारी के नाम पर पैसे मांगने या गलत निर्देश देने जैसे फ्रॉड कर सकते हैं। ग्रुप और कॉन्टैक्ट तक पहुंच सकते हैं: ग्रुप की बातचीत और संपर्कों का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। फिशिंग कर सकते हैं: आपके भरोसेमंद अकाउंट का इस्तेमाल कर दूसरों को फर्जी लिंक या मैसेज भेज सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 5. लगातार 16 दिन गिरने के बाद सोना ₹1052 महंगा, 10 ग्राम सोना ₹1.25 लाख पर पहुंचा
लगातार 16 दिन गिरने के बाद सोमवार को सोने के दाम में ₹1,052 रुपए की बढ़ोतरी हुई। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹1.25 लाख पर पहुंचा। 5 नवंबर को सोने के दाम ₹1.44 लाख पर थे, जो ₹1.24 लाख पर आ गए थे। सोने की खरीदारी किश्तों में करें कमोडिटी एक्सपर्ट के मुताबिक फिलहाल लोगों को सोने-चांदी की खरीदारी किश्तों में करनी चाहिए। कुछ अभी खरीद लें और कुछ-कुछ 15-20 दिन के अंतराल पर। निवेश के लिए एक-दो महीने के बजाय 6 महीने से लेकर एक साल तक का सोच कर खरीदारी करें। पूरी खबर पढ़ें… 6. पश्चिम बंगाल का नाम पश्चिम बंग करने की तैयारी, 9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव आएगा पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंग’ किए जाने की तैयारी है। 9 दिसंबर को विधानसभा में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा। नाम बदलने का फैसला मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। देश में अब तक 6 राज्यों के नाम बदल चुके हैं। आखिरी बार 2026 में केरल का नाम बदलकर केरलम किया गया था। भाजपा बोली- बांग्ला नाम बांग्लादेश से मिलता-जुलता नाम बदलने को लेकर भाजपा का तर्क राज्य की ऐतिहासिक पहचान को बनाए रखना है। 1947 में बंगाल के बंटवारे के बाद इसका पश्चिमी हिस्सा भारत में रहा और पश्चिम बंगाल राज्य बना। BJP का कहना है कि ‘पश्चिम बंगा’ नाम इस इतिहास और राज्य के गठन से जुड़ी पहचान को दर्शाता है। पार्टी के कुछ नेताओं ने ‘बांग्ला’ नाम पर भी आपत्ति जताई थी, क्योंकि यह बांग्लादेश के नाम से मिलता-जुलता है। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… चुनाव हारी तो गांव की लाइटें भी ले गईं राजस्थान के टोंक में पंचायत समिति में हार के बाद बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका शर्मा ने गांव में लगवाईं स्ट्रीट लाइटें उतरवा लीं। प्रियंका 751 वोटों से हारी थीं। ग्रामीणों ने कहा कि 50 लाइटें उतरवा गई हैं। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज राशिफल… मिथुन वालों के लिए नया काम शुरू करने का अच्छा दिन रहेगा, कुंभ वालों को रुका पैसा मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल…