अयोध्या-जनकपुर ट्रेन का पहला सफर:सरयू-कमला एक्सप्रेस की यूपी यात्रा पूरी, बिहार पहुंची, कुल सफर 19 घंटे का; मोदी-बालेन ने हरी झंडी दिखाई

भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के जनकपुर धाम के बीच पहली ट्रेन आज से शुरू हो गई। प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने हरी झंडी दिखाकर सरयू कमला एक्सप्रेस को रवाना किया। ट्रेन करीब साढ़े तीन घंटे का सफर करके शाम करीब 4.50 पर गोरखपुर पहुंची। ट्रेन को शाम 5.10 बजे पहुंचना था, जो करीब 20 मिनट पहले ही पहुंच गई। यह ट्रेन यूपी और बिहार के 10 स्टेशनों पर रुकेगी। पहले दिन 1158 यात्री इसमें सवार हुए। आम यात्रियों के लिए यह ट्रेन 28 नवंबर से शुरू होने की उम्मीद है। वाल्मीकि रामायण के मुताबिक, राजा दशरथ राम बारात लेकर जब मिथिला में जनकपुर पहुंचे थे, तब उन्हें 4 दिन लगे थे। अब यही सफर करीब 19 घंटे में पूरा होगा। ट्रेन का नाम सरयू-कमला एक्सप्रेस