अखिलेश ने 5 विधानसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की:सांसद इकरा हसन के भाई को टिकट, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को झटका

2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने सबसे पहले चुनावी शंखनाद करते हुए अपने 5 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। मंगलवार देर रात सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हस्ताक्षर से जारी इस लिस्ट में “होगा पीडीए के नाम, अबकी एकजुट मतदान” के नारे के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के समीकरण साधने की कोशिश की गई है। सहारनपुर में दो प्रत्याशियों को घोषित किया। दोनों ही सीटों पर इमरान मसूद कांग्रेस की दावेदारी मान रहे थे। इसे कांग्रेस ने भी नान निगोशिएबिल कैटेगरी में रखा था। इमरान मसूद ने सहारनपुर में कुल पांच सीटें मांगी थी। इसमें बेहट और सहारनपुर के अलावा गंगोह, नकुड़ और रामपुर मनिहारन की सीट शामिल थी। 2022 में सपा ने यहां दो सीटें बेहट और सहारनपुर ग्रामीण जीती थीं। अपने दोनों विधायकों का टिकट सपा ने डिक्लेयर किया है। इसके अलावा सपा ने इकरा हसन के भाई नाहिद हसन जो मौजूदा समय में सपा के विधायक हैं, का भी टिकट घोषित कर दिया है। लिस्ट देखें…