यूपी की बड़ी खबरें:गोंडा CMO ऑफिस में 450 नियुक्तियों के मामले में डिप्टी CM पाठक ने बैठाई जांच

गोंडा सीएमओ कार्यालय में 69 खाली पदों के सापेक्ष 450 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की भर्ती का आरोप लगा है। बुधवार दोपहर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने ‘X’ पर लिखा- गोंडा स्वास्थ्य विभाग खाली थे 69 पद भर्ती कर डाले 450 पद संबंधी वायरल समाचार का संज्ञान लेते हुए महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य को एक कमेटी गठित कर मामले में जांच कराकर, रिपोर्ट एक सप्ताह में उपलब्ध कराए जाने के आदेश दिए हैं। पढ़िए पूरी खबर… बागपत में मां ने 9 महीने के बेटे को जिंदा जलाया, पति से झगड़ा हुआ था
बागपत के पुरामहादेव गांव में पति से झगड़े के बाद 9 महीने के बच्चे को मां ने जला दिया। बुधवार शाम करीब 6 बजे बच्चे का पिता उसे बालैनी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। हालांकि, रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बच्चे की मां को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 27 किलोमीटर दूर बालैनी थाने की है। पढ़ें पूरी खबर…

लखीमपुर में प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ दी जान, गर्लफ्रेंड ने फोन करके घर बुलाया था लखीमपुर में प्रेमी-प्रेमिका का शव एक ही फंदे से लटके मिले। बुधवार दोपहर को प्रेमिका की मां सर्वे करने गई थी। नाबालिग बेटी घर में अकेली थी। उसने प्रेमी को फोन करके घर में बुलाया। जिसके बाद दोनों ने रस्सी से फंदा बनाया। इसके बाद दोनों फंदे से लटक गए। प्रेमिका की मौसी एक घंटे बाद घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर बड़ी बहन को फोन किया। इसके बाद खिड़की की जाली खोलकर देखा तो दोनों फंदे पर लटके थे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामला जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर मैलानी थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर… कासगंज में हाईवे किनारे महिला की लाश मिली, गर्दन पर नाखून के निशान; हाथ में बीयर की केन यूपी के कासगंज में मथुरा-बरेली बाईपास पर बुधवार सुबह हाईवे किनारे एक महिला का शव मिला। उसकी उम्र करीब 30-32 साल बताई जा रही है। उसके हाथ बीयर की केन थी। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या कहीं और कर शव यहां फेंका गया। महिला की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। पूरा मामला जिला मुख्यालय से करीब 8 किमी दूर कयामपुर बहेड़िया गांव के पास का है। पूरी खबर पढ़ें डंपर ने बाइक सवार मां-बेटी समेत 3 को कुचला: फतेहपुर में बाइक डंपर के नीचे फंसी, 150 मीटर तक घसीटा
फतेहपुर में बुधवार दोपहर करीब एक बजे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा दिया। हादसे में मां-बेटी समेत तीनों की मौके पर मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक डंपर के नीचे फंस गई। ड्राइवर ने डंपर नहीं रोका और बाइक को करीब 150 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे के बाद वह डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसा जिला मुख्यालय से 18 किमी दूर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चांदीपुर गांव का है। पढ़ें पूरी खबर… फर्रुखाबाद में बारात से लौट रही अर्टिगा कार नहर में गिरी, दूल्हे के मौसा की मौत फर्रुखाबाद में बुधवार तड़के करीब 3 बजे बारात से लौट रही कार बेकाबू होकर 10 फीट गहरी सूखी नहर में गिर गई। हादसे में दूल्हे के मौसा की मौत हो गई, जबकि चार बाराती घायल हो गए। इनमें एक का पैर टूट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी कायमगंज पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने आलोक उर्फ अशोक को मृत घोषित कर दिया। चारों घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर कंपिल थाना क्षेत्र में मानिकपुर गांव के पास हुआ। पूरी खबर पढ़ें जमीन विवाद में 75 साल के बुजुर्ग की हत्या:बांदा में भतीजे पर चाकू से गोदकर मारने का आरोप, गिरफ्तार बांदा के कालूकुआं इलाके में घर के निचले हिस्से में सो रहे 75 साल के बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय उनका बेटा, बहू और परिवार के दो बच्चे छत पर सो रहे थे। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने जमीन के विवाद में मृतक के भतीजे पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर
हरदोई में बेटे ने पिता की हत्या की, मां को पीट रहा था हरदोई में मंगलवार देर रात मां को पीटते देख गुस्साए बेटे ने पिता की हत्या कर दी। शराब के नशे में मां को पीट रहे पिता को रोकने पहुंचा था। इसी दौरान पिता-बेटे के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बेटे धारदार हथियार से पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिससे वह खून में लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें एटा में बिना तलाक दूसरी शादी करने पर दूल्हे पर FIR, सामूहिक विवाह में फेरे ले रहा था एटा में बिना तलाक दूसरी शादी करने के आरोप में पति समेत 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पहली पत्नी का आरोप है कि पति ने तलाक दिए बिना दूसरी शादी करने की कोशिश की। साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाली 1 लाख रुपए की सरकारी धनराशि का लाभ लेने के लिए अधिकारियों को गुमराह किया। पूरी खबर पढ़ें गोरखपुर में MLA चुनाव लड़ने वाला सिपाही बोला- विभाग चाहे तो बर्खास्त कर दे, जीवनभर राजनीति करूंगा गोरखपुर में डायल-112 के निलंबित सिपाही ने पुलिस विभाग की कार्रवाई के बीच अपना रुख साफ कर दिया है। उसने मुख्यालय को भेजे जवाब में कहा है कि वह समाजवादी पार्टी में ही रहेगा, विभाग चाहे तो उसे बर्खास्त कर दे। 1994 बैच का यह सिपाही संतकबीरनगर की धनघटा विधानसभा सीट से 2027 का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। वह लंबे समय से ड्यूटी से गैरहाजिर रहकर क्षेत्र में सपा का प्रचार कर रहा है। उसके जवाब के बाद पुलिस विभाग ने बर्खास्तगी की प्रक्रिया तेज कर दी है। जांच अधिकारियों के बयान दर्ज कर रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय भेजी जाएगी। सरकारी नौकरी में रहते हुए राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने पर नियमों के तहत कार्रवाई हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर मेले में गैस पाइप फटने से सात लोग झुलसे:बहराइच में मां-बेटी और भतीजी समेत तीन मेडिकल कॉलेज रेफर बहराइच के कार्तिक पूर्णिमा मेले में गैस सिलेंडर का पाइप फटने से सात लोग झुलस गए। घायलों में मां-बेटी और चार नेपाली नागरिक शामिल हैं। गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसा सोमवार को नवाबगंज थाना क्षेत्र के जानकी गांव में लगे मेले में हुआ। मेले में आए लोग एक अस्थायी होटल पर नाश्ता कर रहे थे, तभी गैस सिलेंडर का पाइप फट गया और आग लग गई। झुलसने वालों में 22 वर्षीय धीरजा, उनकी दो वर्षीय बेटी महिमा और 10 वर्षीय भतीजी शिखा शामिल हैं। चार नेपाली नागरिक भी घायल हुए। उनके परिजन उन्हें इलाज के लिए नेपाल ले गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सिलेंडर से पाइप अलग किया और आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसी धीरजा, महिमा और शिखा को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बहराइच मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ में कार की टक्कर के बाद जमकर मारपीट, VIDEO:युवक को लात-घूंसों और चप्पल से पीटा, चेहरे से निकला खून लखनऊ के खुर्रम नगर रोड पर मंगलवार दोपहर दो कारों की मामूली टक्कर के बाद जमकर मारपीट हुई। इंदिरा नगर सेक्टर-17 मार्केट के पास दोनों कारों में सवार लोग सड़क पर उतर आए और एक-दूसरे से भिड़ गए। इस दौरान एक युवक को घेरकर चप्पल, लात और घूंसों से पीटा गया। घटना का वीडियो सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, मारपीट में युवक के खून निकल आया। जानकारी के मुताबिक, सियाज कार में दो युवक सवार थे, जबकि स्विफ्ट डिजायर में एक युवक और बुजुर्ग मौजूद थे। दोनों कारों के बीच टक्कर के बाद कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। वीडियो में नेहरू जैकेट पहने डिजायर सवार युवक को कुछ लोग घेरकर पीटते नजर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
अलीगढ़ में पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश:रुकने का इशारा किया तो बैरियर तोड़कर भागा ड्राइवर, FIR दर्ज अलीगढ़ में वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो चालक ने पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। पुलिस टीम ने लाल डिग्गी पर काली स्कॉर्पियो को रोकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी और पुलिसकर्मियों की तरफ गाड़ी दौड़ा दी। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बचकर जान बचाई। इसके बाद चालक बैरियर तोड़कर फरार हो गया। स्कॉर्पियो के पिछले शीशे पर ‘अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ (हाथरस)’ लिखा था। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे सिविल लाइंस पुलिस की टीम लाल डिग्गी पर शांति व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एएमयू सर्किल की तरफ से काले रंग की स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में आती दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय सीधे पुलिस टीम की तरफ बढ़ा दी। पढ़ें पूरी खबर
आगरा के लव गोयल KBC की हॉट सीट पर पहुंचे:दो साल तक की तैयारी, छह राउंड पार कर मिला मौका आगरा के लव गोयल आखिरकार कौन बनेगा करोड़पति (KBC) की हॉट सीट तक पहुंच गए। पिता के सालों पुराने सपने को अपना लक्ष्य बनाकर उन्होंने दो साल तक तैयारी की। बुधवार को वह अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर सवालों के जवाब देते नजर आएंगे। आवास विकास, बोदला निवासी लव के चयन से परिवार में खुशी का माहौल है। मोहल्ले के लोग भी उनके एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लव गोयल पेशे से सेल्स मैनेजर हैं। KBC तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं रहा। पिता दीपक गोयल की प्रेरणा और अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। पढ़ें पूरी खबर