पिता की 2 बच्चों के साथ तड़प-तड़पकर मौत:एटा में पिकअप ने टक्कर मारी, बाइक से कपड़े लेने जा रहे थे

एटा में एक पिता की दो मासूम बच्चों के सड़क पर तड़प-तड़पकर मौत हो गई। तीनों बाइक से जा रहे थे। तभी पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। स्पीड इतनी तेज थी कि पिकअप पेड़ को तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। पुलिस की जांच में सामने आया कि पिता दोनों बच्चों को कपड़े दिलाने जा रहे थे। हादसा कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के उलायतपुर गांव के पास का है। 5 साल की बेटी, बेटा 3 साल का था पुलिस के मुताबिक, कठौली गांव में तेजवीर (30) अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह राजमिस्त्री का काम करते थे। घर में उनकी पत्नी तारा और तीन बेटियां गुंजन (10) गीता (5) और 9 महीने की एक नवजात है। तीन साल का एक बेटा युवराज भी है। कल यानी शुक्रवार को चचेरी बहन की गोद भराई थी। गुरुवार को वह बच्चों को जैकेट दिलाने जा रहे थे। उनकी स्प्लेंडर बाइक पर उनकी बेटी गीता और बेटा युवराज भी थे। सड़क किनारे तड़पते हुए बेहोश हुए बच्चे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- तेजवीर वाहनपुर की ओर जा रहे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तेजवीर मुंह के बल उछलकर सड़क पर गिरे। बेहोश होने के बाद नहीं उठे। जबकि, दोनों बच्चे थोड़ी देर तड़पने के बाद बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद राहगीर तेजवीर और दोनों बच्चों को इलाज के लिए वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां, डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुची। इसके बाद घरवालों को सूचना देकर तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस का कहना है कि पिकअप चालक मौके से फरार है। गाड़ी को कब्जे में लेकर उसका पता लगाया जा रहा है।