बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा- देश में सन् 1931 के बाद पहली बार जातीय जनगणना कराए जाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक फैसला किया है। लेकिन इस फैसले का राजनीतिक क्रेडिट लेने की होड़ ने एक बार फिर दलित व ओबीसी समाज के संवैधानिक हकों को लेकर कांग्रेस व भाजपा की पुरानी पोल खोल दी है। मायावती ने कहा जातीय जनगणना पर कांग्रेस खुद को जनता की हितैषी बताने में जुटी है, लेकिन वह यह भूल गई कि आरक्षण व सामाजिक न्याय को कमजोर करने का सबसे पुराना रिकॉर्ड उसी के नाम है। आजादी के बाद दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद दलित और ओबीसी समाज को आरक्षण के नाम पर गुमराह कर, असल अधिकारों से वंचित रखने का दोष कांग्रेस पर बराबर लगता रहा है। यही कारण था कि समय के साथ कांग्रेस का जनाधार खिसकता गया और दलित-ओबीसी वर्ग का भरोसा डगमगाया। पढ़िए पूरी खबर आगरा में जूस पीते समय युवक को गोली मारने वाले बदमाशों का एनकाउंटर, पुलिस ने दौड़ाकर पैर में मारी गोली आगरा में जूस पीने के दौरान युवक को गोली मारने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हुई। इसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों के पास से अवैध तमंचा बरामद किया। एसीपी विनायक भोंसले ने बताया- शुक्रवार देर रात सिकंदरा के सुनारी इलाके में पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक से दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन तभी दोनों ने फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया। जवाबी फायरिंग की। इसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। दोनों की पहचान अमन और अभिषेक उर्फ रौनी के रूप में हुई। दोनों आरोपियों ने 26 अप्रैल को मिलन नाम के युवक को जूस पीने दौरान दिनदहाड़े गोली मार दी थी। वाराणसी में CSC संचालक को तमंचा सटाकर 1.50 लाख लूटे; बाइक सवार 3 बदमाशों ने की वारदात वाराणसी में शुक्रवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने सहज जन सेवा केंद्र संचालक को तमंचे के बल पर लूट लिया। बदमाशों ने घर लौट रहे युवक का पीछा किया फिर रास्ता रोककर उससे एक लाख 50 हजार रुपए लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने कुछ देर बाद पुलिस को वारदात की सूचना दी और परिजनों को भी बताया। सूचना पर पहुंची फूलपुर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की, पीड़ित जनसेवा केंद्र संचालक से मुलाकात की। पुलिस लूट को संदिग्ध मानते हुए जांच-पड़ताल में जुट गई। युवक ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पढ़िए पूरी खबर लखनऊ-दिल्ली एसी एक्सप्रेस में बोगी से टपका पानी; भीग गया सामान, यात्रियों ने जताई नाराजगी लखनऊ से दिल्ली जा रही वीआईपी ट्रेन एसी एक्सप्रेस की फर्स्ट एसी बोगी में यात्रियों को बेहद असुविधा का सामना करना पड़ा जब छत से अचानक पानी टपकने लगा। ट्रेन संख्या 12429 शुक्रवार रात चारबाग स्टेशन से दिल्ली रवाना हुई थी। यात्रियों ने बताया कि एच-1 कोच के शौचालय के पास की छत से लगातार पानी टपकता रहा, जिससे बोगी में पानी भरने लगा। कई यात्रियों का सामान भीग गया। परेशान यात्रियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर रेलवे को टैग करते हुए शिकायत दर्ज कराई। पढ़िए पूरी खबर