मेरठ के सौरभ हत्याकांड में सोमवार को दो अहम बातें हुईं। पहली- हत्याकांड के 54 दिन बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई। दूसरी- साहिल और मुस्कान की न्यायिक रिमांड पर सुनवाई हुई। इसके साथ ही दैनिक भास्कर ने सौरभ की मां रेणु से भी बात की। उन्होंने मुस्कान और साहिल को फांसी देने की मांग की। पहले बात चार्जशीट की
1500 पन्नों वाली गुलाबी रंग की फाइल में हत्याकांड की साजिश, कत्ल के सबूत और 30 गवाहों के बयान हैं। चार्जशीट में लिखा गया है- हत्याकांड का कोई चश्मदीद नहीं। सौरभ की हत्या तंत्र-मंत्र में नहीं, लव अफेयर के चक्कर में हुई थी। पुलिस ने चार्जशीट में माना कि पहले लाश को सूटकेस में पैक करके फेंकने की प्लानिंग थी। एक हड्डी का टुकड़ा सूटकेस में मिला था। जब लाश सूटकेस में नहीं पैक हो पाई तो ड्रम में डालकर सीमेंट से बॉडी के पार्ट जमा दिए थे। 18 मार्च को मर्चेंट नेवी के अफसर सौरभ राजपूत की हत्या हुई थी। पुलिस ने सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया था। साहिल और मुस्कान ने सौरभ की लाश को 4 हिस्सों में काटा था। एक नीले ड्रम में सीमेंट से बॉडी के पार्ट जमा दिए थे। मेरठ पुलिस ने चार्जशीट तैयार करने के लिए 40 दिन का टारगेट सेट किया था। अब मुस्कान-साहिल की पेशी के बारे में जानिए
साहिल और मुस्कान की न्यायिक रिमांड पर सोमवार को सुनवाई हुई। जिला जेल में ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए साहिल-मुस्कान को जज के सामने पेश किया गया। इसके लिए साहिल-मुस्कान को उनकी बैरकों से जेल के वीसी रूम में लाया गया। यहां जेल सुपरिंटेंडेंट, जेलर और सिक्योरिटी मौजूद रही। साहिल-मुस्कान को बेंच पर बैठाया गया। सुनवाई शुरू होते ही जज ने दोनों से उनका नाम पूछा। फिर केस फाइल चेक की। करीब 2 मिनट तक सुनवाई चली। इसके बाद जज ने कहा कि इस केस में आज चार्जशीट कोर्ट में लग चुकी है। इसलिए न्यायिक रिमांड पर सुनवाई 13 मई को होगी। सौरभ की मां बोलीं- मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा हो इस पूरे मामले पर दैनिक भास्कर ने सोमवार को सौरभ की मां रेणु से बात की। उन्होंने कहा- मैं तो यही कहूंगी कि मुस्कान और साहिल को सख्त सजा होनी चाहिए। फांसी होनी चाहिए। हम लोग मुस्कान के दूसरे बच्चे की डीएनए टेस्ट कराएंगे। अगर मेरे बेटे का डीएनए मैच हो गया, तो हम दावा करेंगे। वरना दावा नहीं करेंगे। हम बेटे के मर्डर केस के बाद पीहू (सौरभ-मुस्कान की बेटी) को देखेंगे। उसकी कस्टडी के लिए अभी तक हमने कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की है। हम नहीं चाहते कि पीहू वहां रहे, जहां लड़कियों को ऐसे गंदे संस्कार दिए जा रहे हों। मुस्कान की भी एक छोटी बहन है, उसे भी ऐसे ही संस्कार दिए जा रहे होंगे। हम बेटे सौरभ को हमेशा याद करते रहते हैं। हर दिन पूरा घर उसे याद करता है, रोता है। पुलिस जांच में दोषी मिले मुस्कान-साहिल पूरे मामले की जांच ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी ने की है। रमाकांत सोमवार को कोर्ट पहुंचे। कोर्ट नंबर चार के एडिशनल जज अनुज कुमार ठाकुर के सामने पेश होकर बयान दर्ज कराए। सौरभ हत्याकांड की चार्जशीट दाखिल की। पुलिस ने चार्जशीट में मुस्कान-साहिल के बयान शामिल किए हैं। मुस्कान की मां कविता रस्तोगी, पिता प्रमोद रस्तोगी, भाई, बहनों के बयान शामिल किए हैं। सौरभ के माता-पिता और भाई बबलू उर्फ राहुल का बयान लिया है। मुस्कान-साहिल को घुमाने ले गए कैब ड्राइवर अजब सिंह, उषा मेडिकल स्टोर के संचालक अमित कौशिक, चाकू विक्रेता सिंघल बर्तन भंडार का संचालक, घंटाघर पर ड्रम विक्रेता सिराजुद्दीन अहमद, शारदा रोड पर नेशनल सीमेंट दुकान के संचालक के बयान भी चार्जशीट में हैं। मुस्कान को दवा लिखने वाले डॉक्टर देशवाल, मुस्कान-सौरभ के मकान मालिक ओमपाल का भी बयान शामिल किया गया है। साथ ही शिमला, मनाली और कसौल में मुस्कान-साहिल जिन होटलों में ठहरे, जहां घूमने गए उन होटल संचालकों के बयान लगाए हैं। इसके साथ ही पुलिस वालों के बयान दर्ज किए गए हैं। स्नैपचैट रिकॉर्ड, मैसेज और कॉल डिटेल भी चार्जशीट का हिस्सा
सौरभ हत्याकांड का कोई चश्मदीद गवाह नहीं है। जिसकी वजह से केस और मजबूत होता, लेकिन केस से जुड़े इन लोगों के बयान को पुलिस ने मजबूत आधार बनाया है। ताकि मुस्कान-साहिल को उनके जुर्म की सजा मिल सके। मुस्कान-साहिल की स्नैपचैट रिकॉर्ड, मैसेज साथ ही दोनों की कॉल डिटेल को पुलिस ने चार्जशीट का हिस्सा बनाया है। जिन 4 मजदूरों को बुलाकर पुलिस ने ड्रम कटवाकर लाश निकलवाई उन चारों के बयान भी चार्जशीट में शामिल किए गए हैं। अब पढ़िए कि 3 मार्च की रात क्या हुआ था… साहिल के साथ मिलकर सौरभ को मार डाला
लंदन से लौटकर मेरठ आए मर्चेंट नेवी के पूर्व अफसर सौरभ कुमार राजपूत की उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने 3 मार्च की रात को हत्या कर दी। इस काम में उसका साथ बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला उर्फ मोहित ने दिया। पहले खाने में दवा मिलाकर बेहोश किया। फिर बेडरूम में सोते समय पति के सीने में मुस्कान ने ही पहला चाकू मारा। मौत के बाद लाश को बाथरूम में ले गए। जहां साहिल ने दोनों हाथ और सिर काटकर धड़ से अलग किया। बॉडी को ठिकाने लगाने के लिए प्लास्टिक के ड्रम में टुकड़े डाले। फिर उसमें सीमेंट का घोल भर दिया। परिवार और पड़ोसियों को गुमराह करने के लिए मुस्कान शिमला-मनाली चली गई। 13 दिन तक वह इंस्टाग्राम पर वीडियो-फोटो अपलोड करती रही, ताकि लोग यही समझते रहें कि वे लोग घूम रहे हैं। इस कत्ल से पर्दा तब हटा, जब 18 मार्च को सौरभ का छोटा भाई राहुल अपने भाई के घर पहुंचा। यहां उसने मुस्कान को एक लड़के (साहिल) के साथ घूमते देखा। भाई कहां हैं? पूछने पर सही जवाब मुस्कान नहीं दे सकी। घर के अंदर से बदबू भी आ रही थी। राहुल ने शोर मचाया, तब पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए। पुलिस आई तो मर्डर का पता चला। पुलिस कस्टडी में मुस्कान और साहिल ने कत्ल की पूरी कहानी सुनाई। हत्या के बाद घूमने चले गए दोनों
परिवार और पड़ोसियों को गुमराह करने के लिए मुस्कान शिमला-मनाली चली गई। 13 दिन तक वह इंस्टाग्राम पर वीडियो-फोटो अपलोड करती रही, ताकि लोग यही समझते रहें कि वे लोग घूम रहे हैं। इस कत्ल से पर्दा तब हटा, जब 18 मार्च को सौरभ का छोटा भाई राहुल अपने भाई के घर पहुंचा। यहां उसने मुस्कान को एक लड़के (साहिल) के साथ घूमते देखा। भाई कहां हैं? पूछने पर सही जवाब मुस्कान नहीं दे सकी। घर के अंदर से बदबू भी आ रही थी। राहुल ने शोर मचाया, तब पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए। पुलिस आई तो मर्डर का पता चला। पुलिस कस्टडी में मुस्कान और साहिल ने कत्ल की पूरी कहानी सुनाई। ……………………. ये खबर भी पढ़िए- सौरभ तंत्र-मंत्र में नहीं, अफेयर में मारा गया:मेरठ पुलिस ने फाइनल की चार्जशीट; लिखा- ड्रम नहीं, सूटकेस में ठिकाने लगानी थी लाश देशभर में चर्चित रहे मेरठ के सौरभ हत्याकांड की चार्जशीट फाइनल हो गई है। इसमें लिखा गया है कि सौरभ की हत्या लव अफेयर के चक्कर में हुई थी। साहिल ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में सौरभ को नहीं मारा। मेरठ पुलिस ने चार्जशीट में माना है कि नीले ड्रम में नहीं, पहले लाश को सूटकेस में पैक करके फेंकने की प्लानिंग थी। एक हड्डी का टुकड़ा सूटकेस में मिला भी था। 18 मार्च को लंदन में तैनात मर्चेंट नेवी के अफसर सौरभ राजपूत की हत्या हुई थी। पुलिस ने उसकी पत्नी मुस्कान और उसके बॉयफ्रेंड साहिल को अरेस्ट किया। दोनों ने मिलकर सौरभ की लाश को 4 हिस्सों में काटा था। फिर एक नीले ड्रम में सीमेंट से बॉडी के पार्ट जमा दिए थे। पढ़ें पूरी खबर