संभल की थाना कैलादेवी पुलिस ने पति की हत्या में पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के समय मां के साथ गोद में उसका ढाई साल का बेटा भी था। घटना जनपद संभल के थाना कैलादेवी क्षेत्र के गांव नाइयों की मढैया की है। गुगली भगत बिहार के पूर्णिया जिले का रहने वाला था। वह अपनी पत्नी पूजा और चार बच्चों के साथ गाजियाबाद में रहकर मजदूरी करता था। वहीं गीतेश नाम का एक व्यक्ति भी मजदूरी करता था। काम के दौरान गुगली और गीतेश की दोस्ती हो गई। इसी बीच पूजा और गीतेश के बीच प्रेम संबंध बन गए। प्रेम में बाधा बनने पर पूजा ने गीतेश के साथ मिलकर पति गुगली भगत के गले में रस्सी डालकर उसकी हत्या कर दी। पढ़ें पूरी खबर रामगंगा नदी में नाव पलटी, 7 लोग डूबे: चार को बचाया, तीन बच्चे लापता, फसल देखने गया था परिवार हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र में सोमवार को रामगंगा नदी में एक नाव पलट गई। हादसे में 7 लोग डूबने लगे। गांव वालों ने चार लोगों को बचा लिया। तीन बच्चे लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है। दिवारी लाल और बलराम फेरे के परिवार के सदस्य नाव से अपने खेत से लौट रहे थे। इसी दौरान कुंडा नदी की तेज धारा में नाव असंतुलित होकर पलट गई। नाव में सवार सात लोगों में से चार को स्थानीय ग्रामीणों ने बचा लिया। पढ़ें पूरी खबर… प्रयागराज में केशव मौर्य बोले- हमने पहलगाम की घटना का बदला लिया, पाकिस्तान के गिड़गिड़ाने पर रुका युद्ध पाकिस्तान बात-बात पर भारत पर परमाणु बम से हमले की धमकी देता था। भारतीय सेना ने जब ब्रह्मोस मिसाइल गिराई तो पाकिस्तान दुनिया के सामने युद्ध विराम को लेकर गिड़गिड़ाने लगा। उसके बाद युद्ध रुका। हमने पहलगाम की घटना का बदला लिया है। चीन भारत को विकसित राष्ट्र बनते नहीं देख सकता, इसलिए पाकिस्तान की मदद करता है। ये बातें यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कही। वह आज प्रयागराज के तपोवन पार्क ऑकलैंड में भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण कर रहे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर वाराणसी कोर्ट में राहुल गांधी की शिकायत, वकील बोले- अमेरिका में श्रीराम की कहानियों को काल्पनिक कहा राहुल गांधी के खिलाफ वाराणसी कोर्ट में एक और शिकायत दर्ज हुई है। एडवोकेट हरीशंकर पांडेय ने याचिका में दावा किया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 21 अप्रैल को अमेरिका के बोस्टन गए थे। यहां उनका ब्राउन यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स के साथ एक सेशन था। यहां राहुल ने भगवान श्रीराम को लेकर विवादित बयान दिए थे। उन्होंने भगवान राम को ‘पौराणिक’ बताया था और उस युग पर बताई जाने वाली कहानियों को काल्पनिक कहा था। हरीशंकर शंकर पांडेय एडवोकेट ने कहा- राहुल गांधी ‘राम द्रोही’ हैं। उन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाकर देश की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उनकी सरकार ने राम मंदिर का विरोध किया और वह विदेश में जाकर भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा- राहुल के इन स्टेटमेंट पर केस दर्ज किया जाए। जिला एवं सत्र न्यायालय की MP-MLA कोर्ट ने एडवोकेट को 19 मई को इस मामले में साक्ष्य देने के लिए कहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर ताजमहल पर पाकिस्तान के अटैक का फर्जी VIDEO, गुंबद से उठ रहीं आग की लपटें आगरा के ताजमहल पर पाकिस्तान के अटैक का फर्जी वीडियो रविवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया। इसमें ताजमहल के मुख्य गुंबद से आग की लपटें उठती हुई दिखाई दे रही हैं। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। लोग इधर-उधर भाग रहे हैं। इसका पता चलते ही पुलिस की सोशल मीडिया सेल सक्रिय हो गई। जांच में पता चला कि वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनाया गया है। इसके बाद ताज सुरक्षा पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस अब वीडियो अपलोड करने वाले की पहचान कर रही है। पढ़ें पूरी खबर गोरखपुर के चिड़ियाघर में बाघिन को एवियन फ्लू: राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान की रिपोर्ट से पता चला गोरखपुर के शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान में मादा बाघिन ‘शक्ति’ में एच5 एवियन इन्फ्लुएंजा वायरस मिला है। इसकी पुष्टि भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान की रिपोर्ट में हुई है। बाघिन के विसरा सैंपल में वायरस की पुष्टि के बाद प्राणी उद्यान को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। यह वायरस आमतौर पर पक्षियों में पाया जाता है। स्तनधारी जीवों में इसकी मौजूदगी चिंता का विषय है। वन विभाग और प्राणी उद्यान प्रशासन ने आपात बैठक बुलाई है। उद्यान परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है। सभी पशुओं की सेहत पर विशेष नजर रखी जा रही है। कर्मचारियों को मास्क, ग्लव्स और अन्य सुरक्षा उपकरणों के साथ ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर वाराणसी के कोहिनूर प्रिंटर्स में शार्ट-सर्किट से लगी भीषण आग, धमाकों के साथ फटे सिलेंडर वाराणसी के गायत्रीनगर स्थित कोहिनूर प्रिंटर्स की गोदाम में सोमवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने कुछ देर में विकराल रूप रख लिया, गोदाम में रखे गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया और आग पूरे परिसर में फैल गई। आग की विकरालता देखकर आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर पुलिस ने दमकल को बुलाया, जिस पर चार गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। एक घंटे की कवायद के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। पढ़िए पूरी खबर प्रयागराज में युवक को अगवा कर गोली मारी, सिविल लाइंस में फायरिंग से सनसनी प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में रविवार रात युवक का अपहरण करने के बाद उसे गोली मार दी गई। बदमाश शानू पुत्र अललाख को बेली गांव से बाइक पर बैठाकर सिविल लाइंस लाए। धोबीघाट पर उसे पीटने के बाद दो गोली मारी। गोली लगने पर शानू सड़क पर लहूलुहान होकर गिरा तो हमलावर बाइक से निकल भागे। शानू को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सूचना पर एसीपी और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पूरी खबर पढ़िए… अलीगढ़ में बाइकों की भिड़ंत, 3 की मौत; पत्नी-बेटी के साथ आ रहे युवक और भूसा व्यापारियों ने गंवाई जान अलीगढ़ के बरला थाना क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर में नानऊ-छर्रा मार्ग पर हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। रविवार रात दो बाइक आपस में टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक पर सवार पांच लोग अलग-अलग दिशा में जाकर गिरे। तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि महिला और उसकी 5 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा,घायल महिला और बच्ची को सीएचसी लाया गया। यहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। पूरी खबर पढ़िए… बुद्ध पूर्णिमा पर मायावती बोलीं – लोगों के जीवन को सुखी बनाना ही सच्चा राजधर्म बसपा प्रमुख मायावती ने बुद्ध पूर्णिमा की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा – सत्य, अहिंसा और मानवता के आदर्शों की ज्योति को दुनिया में फैलाकर भारत को जगदगुरु का सम्मान दिलाने वाले गौतम बुद्ध को शत-शत नमन। उनके अनुयायियों को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक बधाई। गौतम बुद्ध के बताए रास्ते पर चलकर लोगों के जीवन को सुखी और संपन्न बनाना ही सच्चा राजधर्म है। पड़ोसी देशों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। ‘अप्प दीपो भवः’ अर्थात शिक्षित बनो, खुद ऊपर उठो और अपना प्रकाश स्वयं बनो। इससे ही देश आत्मनिर्भर और महान बनेगा। अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले को मुठभेड़ में पुलिस ने दोनों पैर में मारी गोली श्रावस्ती में पुलिस ने 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अलाउद्दीन को पुलिस ने मुठभेड़ में सोमवार को अंधरपुरवा पुल के पास से पकड़ा है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को बवाल मचा था। बच्ची के परिजन और क्षेत्रवासियों ने थाने का घेराव करते हुए चक्काजाम तक कर दिया था। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था। मुठभेड़ में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई ई-रिक्शा, एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पूरी खबर पढ़िए सहारनपुर में बदमाश के पैर में मारी गोली..एक फरार:पुलिस को देखते ही चला दी थी गोली, काउंटर फायरिंग करने पर हत्थे चढ़ा बदमाश सहारनपुर में दिन निकलते ही पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक गोकश को अरेस्ट किया है। बदमाश ने पुलिस को देखते ही गोली चला दी थी। जिसके बाद पुलिस ने काउंटर फायरिंग की। इससे बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि उसका एक साथी फरार हो गया है। मामला थाना बेहट क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर