हापुड़ के रहने वाले पिता-बेटे का एक साथ यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती में चयन हुआ। दोनों ने लखनऊ में एक साथ गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी के हाथों नियुक्ति पत्र प्राप्त किए। सेना में नौकरी कर चुके पिता और उनके बेटे ने साथ ही सिपाही भर्ती की तैयारी की। पिता और बेटे एक ही लाइब्रेरी में साथ बैठकर तैयारी करते थे। सिपाही बनने के बाद अब पिता यशपाल नागर की शाहजहांपुर में और बेटा शेखर की बरेली में ट्रेनिंग करेगा। रविवार को लखनऊ में यूपी पुलिस के 60 हजार सिपाहियों को जॉइनिंग लेटर दिए गए थे। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने 2024 में सिपाही पद के लिए भर्ती निकाली थी। पिता-बेटे ने CDS और दरोगा भर्ती का भी एग्जाम दिया यशपाल नागर हापुड़ के धौलाना तहसील के गांव उदयरामपुर नंगला के रहने वाले हैं। वह और उनका बड़ा बेटा शेखर (21) पिछले ढाई साल से यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे। दोनों ने CDS और दरोगा भर्ती का एग्जाम भी दिया था। यशपाल नागर (45) पहले थल सेना में कार्यरत थे। उनका चयन साल 2003 में हुआ था। उन्होंने 16 साल तक सेना में नौकरी की। फिर 2019 में सेना से वीआरएस ले लिया। इसके बाद वे बाद वे दिल्ली के आर्मी ऑर्डनेंस कोर में जॉब कर रहे थे। बेटे की कोचिंग में लिया एडमिशन
यशपाल के बड़े बेटा शेखर पहले से पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे। बेटे को तैयारी देख यशपाल की भी पुलिस में जाने की इच्छा हुई। उन्होंने अपने बेटे को दिल्ली बुलाया। दोनों ने एक ही कोचिंग में एडमिशन लिया, जहां दो साल तक तैयारी की। यशपाल ने बताया- पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए एप्टीट्यूड, रीजनिंग और जनरल स्टडीज की तैयारी करनी थी। मैं और बेटा दोनों एक ही लाइब्रेरी में पढ़ाई करने जाते थे। वहां आसपास बैठकर ही पढ़ते थे। मगर किसी को पता नहीं था कि हम पिता-पुत्र हैं। एसपी बोले- यह उदाहरण प्रेरणादायक
यशपाल और उनके बेटे शेखर ने एक ही दिन में अलग-अलग सेंटरों पर परीक्षा दी। अक्टूबर माह में इसका परिणाम जारी हुआ। पिता-पुत्र का एक साथ चयन हुआ। रविवार दोनों के लखनऊ रवाना होने से पहले जब पिता-पुत्र नवीन मंडी में एसपी ज्ञानंजय सिंह की ब्रीफिंग में पहुंचे। वहीं पता चला कि दोनों साथ में भर्ती हुए हैं। एसपी ने पहले पिता और बेटे को बधाई दी। फिर कहा कि यह उदाहरण युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। दोनों को रविवार को लखनऊ के डिफेंस एक्सपो में अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र सौंपा। पिता बोले- बेटे के साथ भर्ती हुआ, इस बात का गर्व
यशपाल ने कहा- बेटे के साथ पुलिस में भर्ती होने पर मुझे गर्व महसूस हो रहा है। आर्मी के बाद अब पुलिस की नौकरी के माध्यम से देश की सेवा करूंगा। वहीं, बेटे शेखर ने कहा- हमारी मेहनत रंग लाई। मैं अब भी CDS और दरोगा की तैयारी करता रहूंगा। यशपाल नागर की पत्नी अनीता गृहिणी हैं। बेटी नेहा ग्रेजुएशन कर रही है। छोटे बेटे ने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की है। वह भी अपने पिता और बड़े भाई की तरह पुलिस में जाना चाहता है। ———————- ये खबर भी पढ़िए- मैरिज एनिवर्सरी पर इंजीनियर की मौत, कानपुर में पथरी के ऑपरेशन में जान गई, मरने के बाद रेफर कर रहे थे कानपुर में किडनी में पथरी के ऑपरेशन के दौरान सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। डॉक्टरों ने परिजनों से मौत की बात छिपा ली। इसके बाद घरवालों से कहा- पेशेंट सीरियस है, आप कहीं और ले जा सकते हो। पत्नी ने ICU में जबरन घुसकर देखा, तब मामले का खुलासा हुआ। इसके तुरंत बाद डॉक्टरों ने भी इंजीनियर को मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…