झांसी से सटे मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक कारोबारी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे लेकर झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मरने से पहले कारोबारी ने सुसाइड नोट लिखकर थाना प्रभारी से पेमेंट दिलाने की गुहार लगाई है। कारोबारी ने सुसाइड नोट में लिखा – 2400 रुपए प्रति घंटे पर ठेकेदार को LT मशीन दी थी, मगर उसने पेमेंट नहीं की। 52.80 लाख रुपए बकाया है। मेरे बच्चे उसी मशीन से पल रहे थे। अब मेरे पास कुछ नहीं है। आज दोनों बच्चों को सरकार के हाथ में छोड़कर जा रहा है। एक साल पहले खरीदी थी LT मशीन मध्य प्रदेश शिवपुरी के खनियाधाना थाना क्षेत्र के बामौर गांव निवासी देवेंद्र सिंह गौर (46) ग्वालियर में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी अनुराधा के अलावा एक बेटा और एक बेटी है। एक साल पहले उन्होंने LT मशीन खरीदी थी। जिसे एक ठेकेदार के पास लगाई थी। जिसकी वजह से उनका लगभग 53 लाख रुपए उसके पास बकाया हो गया था। ठेकेदार पेमेंट भी नहीं कर रहा था। जिसकी वजह से वह उसकी किश्त भी नहीं दे पा रहे थे। पत्नी बोली- ठेकेदार के पेमेंट नहीं कर रहा था जिससे परेशान थे पत्नी अनुराधा ने बताया कि इससे पति काफी दिनों से परेशान करते थे। कई बार ठेकेदार से उन्होंने भुगतान करने को कहा पर वह हर बार मना कर देता था। अनुराधा ने बताया कि दो दिन पहले वह ग्वालियर से गांव आए थे। और हमसे बोले थे कि ठेकेदार पेमेंट नहीं कर रहा है। मंगलवार को ही देवेंद्र ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उनको झांसी के ही पिछोर अस्पताल ले गए। वहां से गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर आज सुबह उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब पढ़िए सुसाइड नोट में उन्होंने क्या लिखा मृतक के भांजे साकेंद्र सिंह ने बताया कि मरने से पहले मामा देवेंद्र ने थाना प्रभारी खनियाधाना के नाम एक पत्र लिखा था। जिसमें 17 जून 2025 की तारीख है। इसके बाद उन्होंने सुसाइड कर लिया। साकेंद्र ने बताया कि ठेकेदार पेमेंट की जगह जान से मारने की धमकी दे रहा था। किस्त न जाने और पेमेंट फंसने से वह काफी परेशान थे। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा-हूबहू पढ़िए मेरी मशीन बंटी के पास है, जो 2400 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से चलाने के लिए दी थी। वह 1 मार्च 2025 को मशीन लेकर गया था, लेकिन अभी तक कोई पैसा नहीं दिया। जब हिसाब के लिए बोलते हैं तो जान से मारने की धमकी देता है। मशीन का अभी तक का किराया 5280000 रुपए हो गया है। कंपनी का फाइनेंस है, जब पैसे नहीं देना तो कंपनी को कैसे दे पाएंगे। मेरे बच्चे भी उसी से पलते हैं। मेरे पास कुछ नहीं बचा है। आज मैं अपने बच्चों को सरकार के हाथ में छोड़कर जा रहा हूं। महोदय निवेदन है कि मेरा पैसा और मेरी मशीन वापस दिलवाने की कृपा करें। —————————— यह खबर भी पढ़ें- यूपी में परिवार के 5 लोग कार में जिंदा जले:पुलिया से टकराई, नीचे गिरते ही आग लगी; बदायूं से दिल्ली जा रहे थे यूपी के बुलंदशहर में सड़क हादसे में परिवार के 5 लोगों की कार में जलकर मौत हो गई। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पुलिया तोड़ते हुए सड़क किनारे 5 फीट नीचे गिर गई। गिरते ही कार में भीषण आग लग गई। कार में बैठे 6 में से 5 लोग जिंदा जल गए। यहां पढ़ें पूरी खबर