संभल के चंदौसी में बनी रजा-ए-मस्जिद को बुलडोजर से तोड़ा गया। मस्जिद कमेटी को प्रशासन ने 19 जून तक अवैध निर्माण तोड़ने को कहा था। लेकिन, कमेटी दिए गए वक्त में निर्माण नहीं हटा पाई। इसके बाद शुक्रवार को प्रशासन ने खुद बुलडोजर से तोड़ना शुरू कर दिया। यह काम शनिवार को भी चला। मस्जिद कमेटी के कहने पर दोपहर करीब 2 बजे तक बुलडोजर की कार्रवाई रोक दी गई। इसके बाद मलबा हटाने का काम दोबारा शुरू हुआ। मस्जिद कमेटी की ओर से लगाए गए मजदूरों ने शाम 6 बजे तक बाकी निर्माण भी गिरा दिया। दरअसल, नगर पालिका की साढ़े 6 बीघा जमीन पर बनी मस्जिद और 34 मकानों को ढहाया जा रहा है। चंदौसी के एसडीएम विनय कुमार मिश्रा और सीओ अनुज चौधरी भी मौके पर हैं। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी भी तैनात है। मस्जिद ढहाए जाने की 3 तस्वीरें… एसडीएम बोले- खुद हटाते तो बेहतर होता
चंदौसी के एसडीएम विनय कुमार मिश्रा ने बताया- नगर पालिका की जमीन पर अवैध रूप से मस्जिद का निर्माण किया गया था। इसे हटाने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से 15 दिन का नोटिस जारी किया गया था। यह समय गुरुवार शाम को पूरा हो गया था। मस्जिद कमेटी की निर्माण को खुद हटाने की प्रक्रिया बहुत धीमी थी। अब तक केवल 15 से 20 प्रतिशत ही ढांचा हटाया गया है। इसी क्रम में नगर पालिका ने आज कार्रवाई की तैयारी की, जिसके लिए पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। इस खबर में पोल है, आगे बढ़ने से पहले हिस्सा लें मशीन से नुकसान की आशंका
एसडीएम ने कहा कि मैनेजमेंट कमेटी की ओर से प्रशासन से शाम तक का समय मांगा गया है। कमेटी ने मजदूर लगाकर खुद ही निर्माण हटाने की बात कही है। यह भी देखा जा रहा है कि अगर मशीन चलाई गई तो आसपास के मकानों को नुकसान हो सकता है। हमारी पूरी कोशिश है कि मशीनों का इस्तेमाल कम से कम हो। अगर लोग खुद ही निर्माण हटा लेते हैं, तो यह बेहतर होगा। मस्जिद के साथ ही नगर पालिका की जमीन पर बने 34 अन्य मकानों को भी नोटिस दिया गया है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। डेढ़ महीने पहले हुई थी कार्रवाई की प्रक्रिया
करीब डेढ़ महीने पहले चंदौसी तहसील के तत्कालीन तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने अतिक्रमण के खिलाफ प्रक्रिया शुरू की थी। तब राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नपाई की थी। इसके बाद चंदौसी नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) की ओर से मस्जिद के मौलाना मोहम्मद नाजिम को 15 दिन का नोटिस जारी कर अवैध निर्माण खाली करने के निर्देश दिए गए थे। बंद स्कूल के अंदर मिली मसाला फैक्ट्री
रजा-ए-मुस्तफा मस्जिद को ध्वस्त कराने पहुंचे सीओ अनुज चौधरी को बंद पड़ा एक प्राइवेट स्कूल मिला। सीओ अनुज चौधरी उसका ताला तोड़कर अंदर घुसे तो स्कूल के अंदर एक मसाला फैक्ट्री मिली। जहां काफी मात्रा में स्टॉक भी मिला। पुलिस ने स्कूल के संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मौके पर एसडीएम विनय मिश्रा और इंस्पेक्टर मोहित चौधरी भी मौजूद थे। सीओ अनुज चौधरी ने बताया- मामला एक इंग्लिश मीडियम स्कूल से जुड़ा है। यहां जांच के दौरान तेल, घी और अन्य सामग्री पाई गई है। स्कूल में अन्य गतिविधियों की जांच की जा रही है। स्कूल परिसर में गोबर भी मिला है। यह भी संदेह है कि ईद के मौके पर स्कूल के अंदर कुर्बानी की गई हो। यह कुर्बानी स्कूल परिसर में हुई या कहीं और, इस बारे में स्पष्ट जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संभल के थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव जनैटा में रहने वाला रफाकत स्कूल का संचालक है। उसकी कोतवाली चंदौसी क्षेत्र के लक्ष्मणगंज स्थित वारिस नगर में परचून की दुकान भी है। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया- स्कूल की छुट्टियों के दौरान रफाकत ने दुकान का सामान स्कूल में रखवा दिया था। मामले की जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को दी गई। उन्हें मौके पर बुलाकर स्कूल से संबंधित जांच शुरू करवाई गई है।
—————————— ये खबर भी पढ़ेंः- यूपी में चलती ट्रेन में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 15-20 लोग तब तक मारते रहे, जब तक मर नहीं गया; दिल्ली से आ रहा था यूपी के बागपत में चलती ट्रेन में सीट को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन से बागपत आ रहा था। फखरपुर स्टेशन के पास सीट पर बैठने को लेकर उसका विवाद हो गया। इसके बाद 15 से 20 लोगों ने मिलकर उसे लात-घूंसों और बेल्ट से पीटा। पढ़ें पूरी खबर…