नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बारिश की रही। 30 शहरों में बारिश हुई। हाईवे डूब गया, गलियां नदी बन गईं। पीलीभीत में पुल का एक हिस्सा नहर में समाया। मुजफ्फरनगर में मासूम नाले में बह गया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- यूपी के 30 शहरों में बारिश, 24 घंटे में 66% ज्यादा बरसात
यूपी में मानसून जमकर बरस रहा है। लखनऊ समेत 30 शहरों में रविवार सुबह से कहीं तेज कहीं रुक-रुक बारिश हो रही है। बिजनौर में इतनी बारिश हुई कि हाईवे डूब गया। गलियों में नदी जैसा बहाव है। बच्चे नहाते नजर आए। मंडी में सब्जियां बह गईं। मुजफ्फरनगर में घर के बाहर खेल रहा मासूम नाले में बह गया। यहां बारिश से घुटनों तक पानी भर गया। (पढ़ें पूरी खबर) 2- अखिलेश बोले- कुंदरकी में पुलिस अफसरों ने वोट डाले, CCTV चेक करा लीजिए
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में रविवार को कहा- कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव का CCTV डेटा चैनल पर दिखाया जाए तो पता चलेगा कि पुलिस के बड़े अधिकारी सिविल ड्रेस में वोट डालने गए थे। पुलिस वर्दी और सिविल ड्रेस में मतदाताओं को धमका रही थी। एक समय तो पुलिस ने मतदाता को धमकाने के लिए रिवॉल्वर तान दी, लेकिन महिलाएं नहीं डरीं। (पढ़ें पूरी खबर) 3- हाथरस में बच्चे का सिर कटकर अलग, धड़ बस के अंदर छटपटाता रहा
हाथरस में 11 साल के बच्चे का सिर धड़ से कटकर अलग हो गया। वह अपने ताऊ के दो बेटों की बारात जा रहा था। सफर के दौरान उसने अपना सिर बस की खिड़की से बाहर निकाला, तभी पिकअप की चपेट में आ गया। पिकअप से बच्चे का सिर कटकर नीचे सड़क पर गिरा। धड़ बस के अंदर कुछ देर तक छटपटाता रहा। जैसे ही लोगों ने यह मंजर देखा, सभी सहम गए। चीखते-चिल्लाते हुए बस को रुकवाया। (पढ़ें पूरी खबर) 4- काशी में मोरारी बापू के चरणों में बैठे बाबा रामदेव, बोले- बापू की बुराई सनातनी क्यों कर रहे
बाबा रामदेव रविवार को काशी में चल रही मोरारी बापू की कथा में पहुंचे। योग गुरु ने बापू के चरणों में बैठकर आशीर्वाद लिया। बाबा रामदेव ने कहा- मैं आज किसी की आलोचना का उत्तर देने के लिए नहीं आया हूं। न मुझे इतनी फुर्सत है। बापू की आलोचना कोई भी विधर्मी मुसलमान, ईसाई और कम्युनिस्ट करे तो लगता है कि यह तो विरोधी कर रहे होंगे, लेकिन जिन्हें हम सनातनी कहते हैं, वह लोग तनातनी क्यों करते हैं। यह सनातनी संस्कृति है, न कि तनातनी। (पढ़ें पूरी खबर) 5- फिजियोथेरेपिस्ट ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, लाश यूपी से ले जाकर उत्तराखंड में फेंकी
मेरा पति रविंद्र सिंह कर्ज में डूब चुका था। वो शादी के बाद मुरादाबाद में मुझे गिफ्ट किया मकान बेचना चाहता था। रविंद्र मकान बेच देता तो मैं सड़क पर आ जाती। जबकि अब मुझे लग्जरी लाइफ स्टाइल की आदत पड़ चुकी थी। मैंने अपने प्रेमी परितोष से कहा कि तुम मेरे पति को मार दो, मैं तुमसे शादी कर लूंगी और 10 लाख रुपए भी दूंगी। उसने इसके लिए हामी भर दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर रविंद्र का मर्डर कर दिया। (पढ़ें पूरी खबर) अब 8 अहम खबरें… 6- संभल सांसद बर्क बोले- मैं झुकता नहीं, बिकता नहीं, कुछ ताकतें मेरी आवाज दबाना चाहती हैं
संभल हिंसा पर चार्जशीट दाखिल होने के बाद सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा- कुछ ताकतें मेरी आवाज दबाना चाहती हैं। क्योंकि मैं बिकता नहीं, झुकता नहीं हूं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- घर का बिजली कनेक्शन कटने के मुद्दे पर उन्होंने कहा- सरकार और कुछ चैनलों ने मुझे बदनाम करने की कोशिश की। (पढ़ें पूरी खबर) 7- गोंडा में बच्चे को नदी में खींच ले गया मगरमच्छ, लोग चिल्लाते रहे
गोंडा में घाघरा नदी के किनारे भैंस चरा रहे बच्चे को मगरमच्छ नदी में खींच ले गया। किनारे मौजूद लोगों ने शोर मचाया। नदी के किनारे ग्रामीणों की भीड़ लग गई, लेकिन कोई पानी में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें मगरमच्छ नदी के अंदर बच्चे को दबोचे हुए दिख रहा है। (पढ़ें पूरी खबर) 8- गोरखपुर में रेस्टोरेंट गए युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बोलता रहा-मुझे छोड़ दो, बाउंसर देखते रहे
गोरखपुर के रेस्टोरेंट में युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। सुरक्षा में तैनात बाउंसर वहां खड़े होकर देखते रहे, कोई बचाने तक नहीं आया। युवक कहता रहा-‘मुझे छोड़ दो…ऐसा क्या किया, जो पीटते जा रहे हो’। वजह थी कि युवक का प्लेट से खाना खाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद वो बाहर आता है। फिर लोग पीछे से आते हैं, वहां लगे तिरंगे के पास उसे घेर लेते हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 9- ईरान से सकुशल लौटीं जौनपुर की महिला, परिजनों से मिलते ही रो पड़ीं, बोलीं- बम आंखों के सामने गिरते थे
ईरान-इजराइल के बीच छिड़े युद्ध के बीच जिंदगी और मौत की जद्दोजहद झेल रहीं जौनपुर की फरीदा सरवत आखिरकार सकुशल अपने वतन लौट आईं। शाहपंजा मोहल्ला स्थित घर पहुंचते ही वह भावुक हो उठीं और अपने परिवार को देखकर फफक कर रो पड़ीं। यह खुशी के आंसू थे, जो 25 दिनों तक असुरक्षा और तनाव में बीते हर लम्हे की गवाही दे रहे थे। (पढ़ें पूरी खबर) 10- हरदोई में डेढ़ घंटे में पिता-पुत्र की मौत, बेटा कुएं में गिरा, खबर सुनते ही बीमार पिता ने दम तोड़ा
हरदोई जिले में रविवार सुबह महज कुछ घंटे के अंतराल पर पिता और पुत्र की मौत हो गई। बेटे की खेत में सोते समय कुएं में गिरने से मौत हुई। जैसे ही बेटे की मौत की खबर बीमार पिता को मिली, वे ये सदमा सह नहीं सके और चारपाई पर ही दम तोड़ दिया। एक ही घर से पिता-पुत्र की एक साथ अर्थी उठी। (पढ़ें पूरी खबर) 11- गोंडा में बृजभूषण बोले- राहुल गांधी के कहने से देश नहीं चलेगा, इनके सलाहकार हलके लोग
गोंडा पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर दिए बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा- राहुल जो गाना वह बजाना शुरू कर देते हैं, वही बार-बार बजाते रहते हैं। न उन्हें चुनाव आयोग पर भरोसा है, न न्यायपालिका पर और न सरकार पर। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- अगर इतनी ही दिक्कत है तो वे न्यायपालिका के शरण में जाएं। (पढ़ें पूरी खबर) 12- यूपी में दलित की बारात ठाकुरों ने रोकी, धक्का-मुक्की, 100 पुलिसवालों ने कराई शादी
यूपी के एटा में दलित बेटी की शादी में बवाल हो गया। परिवार का आरोप है कि ठाकुरों ने दलित बारात को गांव के रास्ते से जाने से रोका। इसके बाद दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हो गई। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाने लगी। इसी बीच, भीड़ से किसी ने पत्थर फेंक दिया, जो एक सिपाही के सिर पर लगा। वह बुरी तरह घायल हो गया। (पढ़ें पूरी खबर) 13- सहारनपुर में फर्जी पुलिस ज्वॉइनिंग लेटर लेकर पहुंची युवती, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में पकड़ी गई
सहारनपुर में सिपाही की ट्रेनिंग लेने पहुंची एक युवती को पुलिस ने अरेस्ट किया। वह फर्जी जॉइनिंग लेटर लेकर ट्रेनिंग में शामिल होने पहुंची थी। सहारनपुर में ट्रेनिंग के लिए ‘मीनाक्षी’ नाम की 5 महिला सिपाही का नाम दर्ज है। जब छठा मीनाक्षी नाम सामने आया तो अधिकारियों को शक हुआ। पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। (पढ़ें पूरी खबर) खबर जो हटकर है… 14- आगरा में एटीएम से 500 की जगह निकले 1100, लोगों की लगी भीड़ आगरा के मलपुरा के नगला बुद्धा में एटीएम से ज्यादा रुपए निकलने का मामला सामने आया है। एटीएम से 500 रुपए निकालने पर 11 सौ रुपए निकल रहे थे। इसकी जानकारी होने पर रुपए निकालने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। करीब 50 से 60 लोगों ने रुपए निकाल भी लिए। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने एटीएम को बंद कराया। (पढ़ें पूरी खबर) कल क्या खास है… गृह मंत्री अमित शाह कल, 23 जून को वाराणसी आएंगे। इस दौरान वह उत्तर प्रदेश सहित अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री संग क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…