कन्नौज में प्रेमी ने युवती की गोली मारकर हत्या की:फिर खुद को भी उड़ाया; एक दिन पहले परेशान न करने का किया था वादा

कन्नौज में युवक ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। थोड़ी ही देर बाद खुद को भी गोली मार ली। युवक का शव तालाब के पास जबकि प्रेमिका का उसके कमरे में मिला। युवक के शव के पास लाइसेंसी बंदूक मिली, जो उसके पिता की है। मामला सौरिख थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव का है। सूचना मिलते ही एसपी बिनोद कुमार पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सुल्तानपुर गांव की दीप्ति (22) पुत्री अशोक का पड़ोसी गांव कुठिला के रहने वाले देवांश (25) पुत्र महिपाल सिंह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक सप्ताह पहले युवती के परिजनों ने उसकी शादी किसी दूसरी जगह तय कर दी। जिससे देवांश गुस्से में था और उसने दीप्ति को परेशान करना शुरू कर दिया। इसको लेकर एक दिन पहले ही गांव में पंचायत बुलाई गई। जहां देवांश ने माफी मांगते हुए दीप्ति को दोबारा परेशान न करने की बात कही थी। 2 तस्वीरें देखिए… हत्या के बाद खुद को भी मारी गोली पंचायत में वादा करने के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि देवांश सोमवार सुबह 4 बजे दीप्ति के घर पहुंच गया और सोते समय उसके सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे, लेकिन तब तक वह घर से भाग चुका था। कुछ दूरी पर जाकर एक तालाब के पास उसने खुद को भी गोली मार ली। रिश्ता तोड़ने पर भी कर रहा था पीछा दीप्ति के पिता अशोक ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी जहां तय की थी, वहां देवांश अपने दो साथियों के साथ पहुंच गया था और वर पक्ष को धमका कर आया था। इसी से रिश्ता टूटने की नौबत आ गई थी। इस कारण पंचायत कराई गई थी, ताकि मामला सुलझ सके, लेकिन देवांश के इरादे कुछ और ही थे। मौके पर पहुंचे SP, पुलिस ने की जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक बिनोद कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौके से लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली गई है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक युवक कुठिला गांव का रहने वाला था। रिटायर्ड फौजी पिता की लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली घटना में इस्तेमाल की गई बंदूक देवांश के पिता की थी, जो रिटायर्ड फौजी हैं। यह एक लाइसेंसी हथियार था, जिसे युवक ने चुपचाप घर से निकाल लिया और घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि देवांश और दीप्ति एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन लड़की के इनकार और रिश्ता कहीं और तय हो जाने के कारण वो गुस्से में था। ये खबर भी पढ़िए… यूपी में आधी रात 127 SDM के ट्रांसफर:शशि भूषण पाठक अमरोहा, प्रीति जैन सुल्तानपुर की नई एसडीएम; देखें पूरी लिस्ट योगी सरकार ने रविवार देर रात 127 पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। एसडीएम स्तर के इन अफसरों के ट्रांसफर की प्रक्रिया एक महीने से चल रही थी। सरकार के सूत्रों ने बताया कि ज्यादातर अफसरों को एक ही जगह तैनाती के 3 साल पूरे हो गए थे। पूरी खबर पढ़ें…