वाराणसी में MSc में पढ़ने वाली छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बुधवार देर शाम उसका शव एक ढाबे पर कंबल में लिपटा मिला। छात्रा सुबह घर से कॉलेज गई थी। लेकिन छुट्टी होने पर घर नहीं लौटी, तो परिजन पुलिस स्टेशन पहुंचे। शाम को ढाबे पर लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस परिजनों को लेकर पहुंची, जहां उन्होंने शिनाख्त की। परिजनों का आरोप है कि ढाबा संचालक और छात्रा के दोस्तों ने मिलकर हत्या की है। पुलिस आसपास के CCTV खंगाल रही है। शुरुआती छानबीन में सामने आया कि युवती के साथ कमरे में एक युवक भी था। वह ढाबे पर लड़की के पहुंचने से पहले आ गया था। लेकिन, वह भाग निकला। आशंका है कि उसने जोर-जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने चाकू से गला रेत दिया। पुलिस फरार युवक की तलाश कर रही है। मामला मिर्जामुराद थाना क्षेत्र का है। 2 तस्वीरें देखिए पेपर देने की बात कहकर घर से निकली थी छात्रा
मिर्जामुराद के मेहंदीगंज में रहने वाले चंद्रशेखर की बेटी अल्का बिंद (22) MSc फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। वह घर से 4 किमी दूर खोचवा स्थित बसमत्ती देवी संकठा प्रसाद डिग्री कॉलेज में जूलॉजी से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही थी। बुधवार सुबह वह घर से कॉलेज के लिए निकली। घरवालों से बताया कि पेपर देने जाना है। लेकिन, शाम तक वह घर नहीं लौटी। परिवार को चिंता हुई तो उसे फोन किया। लेकिन, मोबाइल संपर्क के बाहर बताता रहा। अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काॅलेज पहुंच जानकारी ली, तो पता चला किया आज उसका कोई पेपर ही नहीं था। छात्रा के पिता ने इसकी जानकारी मिर्जामुराद पुलिस को दी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि रूपापुर स्थित वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के किनारे ढाबे पर एक युवती कमरे में मृत पड़ी है। ढाबे का कर्मचारी जब कमरे की सफाई करने पहुंचा तो उसने शव देखा था। ढाबा कॉलेज से महज 500 मीटर दूरी पर है। पुलिस मौके पर पहुंची तो अल्का शव खून से लथपथ था। युवती की गले पर गहरे जख्म थे। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए। छानबीन में मौके से सब्जी काटने वाला एक बड़ा चाकू, नेक बैंड, स्टॉल, बैग और लड़की का मोबाइल बरामद हुआ है। भाई बोला-बहन का फोन बंद था
अल्का दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ी थी। भाई अंजनी बिंद ने बताया-मेरी बहन सुबह 8 बजे ऑटो से कॉलेज के लिए निकली थी। दोपहर में 2 बजे तक आ जाती थी। नहीं आने पर हमने उसको कॉल की। लेकिन, फोन नहीं उठा रहा था। हमने पुलिस को जानकारी दी। बाद में पता चला कि किसी ने उसकी हत्या कर दी है। ADCP वैभव बांगर ने बताया- हमें सूचना मिली कि ढाबे के अंदर कमरे में लड़की की लाश मिली। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। हालांकि हत्या हुई है या सुसाइड किया है। ये कंफर्म नहीं है। आगे की जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगी। परिजनों ने उसकी शिनाख्त कर ली है। परिजनों का कहना है कि छात्रा सुबह घर से निकली थी। इसके बाद उसका फोन बंद था। हम CCTV और छात्रा के करीबियों से बात करने की कोशिश कर रहे हैं। ——————– ये खबर भी पढ़ें… अपनों की जान गई तो उतार फेंकीं बाबा की तस्वीरें, पीड़ित परिवार बोले- शक्ति होती तो हाथरस भगदड़ में इतने लोग नहीं मारे जाते, पार्ट-2 यूपी के हाथरस में निरंकार साकार हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग में हुई भगदड़ को 2 जुलाई को एक साल पूरा हो गया। इसमें 121 लोगों की मौत हुई थी। जिन परिवारों में मौतें हुईं, उनमें ज्यादातर का नजरिया भोले बाबा को लेकर एकदम बदल चुका है। पढ़ें पूरी खबर…