21 जुलाई का दिन यूपी की राजनीति में काफी अहम रहा। सीएम योगी की लगातार आलोचना कर रहे बृजभूषण अचानक उनसे मिलने पहुंच गए। करीब एक घंटे बाद हंसते हुए सीएम आवास से बाहर निकले। जब उनसे पूछा गया कि क्या बात हुई? तो बोले- सीएम हैं, मिलना तो पड़ेगा ही। इसके बाद गाड़ी में बैठे और वहां से चले गए। इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात की चर्चा होने लगी। दरअसल, बृजभूषण शरण सिंह के रसूख और दबंगई की चर्चा अक्सर होती है। दबंगई का अंदाजा इस बात से भी लगा सकते हैं कि SP ऑफिस में SP पर ही पिस्टल तान दी थी। राजनीति ऐसी कि लगातार 6 बार सांसद रहे। कारोबार ऐसा कि 50 से ज्यादा स्कूल-कॉलेज के मालिक हैं। रसूख ऐसा कि पार्टी लाइन से अलग भी बयानबाजी करते हैं। दबदबा ऐसा कि 11 साल तक भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष रहे। बृजभूषण की कहानी देखने के लिए VIDEO पर क्लिक करें…