यूपी में लगातार बारिश के कारण गंगा, यमुना और बेतवा जैसी नदियां उफान पर हैं। 12 जिलों में बाढ़ है। वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का पानी 1 लाख से अधिक घरों में घुस गया है। श्मशान घाट डूब गए हैं। वाराणसी में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। रात 12 बजे गंगा का जलस्तर 71.3 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जबकि यहां खतरे का निशान 71.2 मीटर है। ऐसे में गंगा खतरे से 10 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। शनिवार में रविवार सुबह लगातार दूसरे दिन झमाझम बारिश हो रही है। शनिवार को 49 जिलों में बारिश हुई। लखनऊ में इतनी बारिश हुई कि सड़कें डूब गईं। नाले उफान पर आ गए। इंदिरानगर के कुकरैल नाले में एक 14 साल का लड़का बह गया। जबकि वाराणसी में PM मोदी ने डीएम से बाढ़ के हालात पर चर्चा की। सीएम योगी ने बाढ़ से राहत-बचाव के लिए मंत्रियों की स्पेशल टीम-11 बनाई है। योगी ने कहा- मंत्री तत्काल अपने प्रभावित जिलों में ग्राउंड जीरो पर उतरें। मंत्री रात में भी अपना जिला नहीं छोड़ेंगे। मौसम विभाग ने आज 71 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिनमें से 7 जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि 42 जिलों में हल्की बारिश है। तस्वीरें देखिए- 49 जिलों में 5.2 मिमी बारिश शनिवार यानी 2 अगस्त की बात करें तो पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक कन्नौज में 51.3 मिमी जबकि कासगंज में 45.3 मिमी. बारिश दर्ज की गई। वहीं कानपुर में 33.9 मिमी. बारिश दर्ज की गई। जबकि 49 जिलों में 5.2 मिमी बारिश हुई। यूपी में बारिश से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…