प्रयागराज माघ मेले में 2 फर्जी बाबा पकड़े गए:5 लाख ने डुबकी लगाई, ATS-NIA कमांडो तैनात, दातून बॉय थार से पहुंचा
प्रयागराज महाकुंभ के बाद पहला माघ मेला आज से शुरू हो गया है। पहले दिन पौष पूर्णिमा पर 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। श्रद्धालु स्नान-दान के बाद अक्षयवट और लेटे हनुमानजी के दर्शन कर रहे हैं। मेला प्राधिकरण का अनुमान है कि आज 15 लाख श्रद्धालु पहुंच सकते हैं। […]